Raju Srivastava Life Story: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। राजू ने काफी संघर्षों के बाद इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। आइए जानते हैं कॉमेडी स्टार के लाइफ स्टोरी के बारे में:
कभी कविता सुनाया करते थे राजू
कानपुर की तंग गलियों ने निकलकर फिल्मी गलियारें का सफर राजू श्रीवास्तव के लिए आसान नहीं रहा। कॉमेडी स्टार ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव मशहूर कवि थे। पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजू को भी कविता का शौक चढ़ गया था। एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि बचपन में उनको कविता सुनाने के लिए कहा जाता था, तो वह बर्थडे में जाकर कविताएं सुनाते थे।
इस फिल्म से शुरू हुआ था एक्टिंग सफर
मीडिया खबरों के अनुसार साल 1982 में राजू श्रीवास्तव ने मुंबई का रुख किया। करियर के शुरुआती दिनों में अपना गुजारा करने के लिए ऑटो रिक्शा भी चलाया था। हालांकि शुरू में उन्हें छोटे-छोटे रोल ही ऑफर हुए। राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अनिल कपूर की फिल्म ‘तेजाब’ (Raju Srivastava Movie) के जरिए कदम रखा था। अपने छोटे से रोल में भी उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी।
इन फिल्मों में आए थे नजर
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में ट्रक क्लीनर का का भी रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी फिल्म बाजीगर में कॉलेज स्टूडेंट के रोल में भी काम किया है। बेशक राजू श्रीवास्तव ने किसी भी फिल्म में बड़ा रोल ना किया हो लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी के दम पर उन्होंने छोटे रोल से भी बड़ा नाम कमाया।
मिमिक्री करने में माहिर थे राजू
राजू श्रीवास्तव मिमिक्री करने में माहिर थे। अभिनेता से लेकर नेता तक की आवाज वो बखूबी निकाल लेते थे। एक इंटरव्यू में राजू ने बताया था कि, ‘उनके फेवरेट स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) थे। उन्हें बिग बी की ‘शोले’ बेहद पसंद थी। यहीं से गजोधर भइया ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करना चालू किया। अमिताभ की मिमिक्री करने पर पहली बार उन्हें 50 रुपये इनाम के रूप में भी मिले थे।
58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
55 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines