Kangana से लेकर Munawar Faruqui तक, सेलेब्स ने Poonam Pandey के निधन पर यूं जताया दुख

Celebs Mourns Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन पर अब सेलेब्स ने चुप्पी तोड़ी है और अपना दर्द बयां किया है। इस वक्त इंडस्ट्री एक बड़े दर्द का सामना कर रही है।

Celebs Mourns Poonam Pandey Death

पूनम पांडे के निधन से दुखी हुए सेलिब्रिटीज

Celebs Mourns Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन की खबर अब पूरी दुनिया में फैल गई है। जैसे-जैसे लोगों को पता लग रहा है कि पूनम पांडे की कैंसर से मौत हो गई है तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक रही है। अब कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज ने पूनम पांडे के निधन पर रिएक्शन दिया है। इन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से लेकर राखी सावंत (Rakhi Sawant) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब सभी लोग इस खबर को सुनकर हैरान और दुखी नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पूनम पांडे से जुड़ी दुखद खबर पर किसने कैसे रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Mourns Poonam Pandey Death

पूनम पांडे के निधन से दुखी हुईं कंगना

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने पूनम पांडे के साथ शो ‘लॉक अप’ में काम किया था। इस शो को कंगना होस्ट कर रही थीं जबकि पूनम इस शो में कैदी थीं। ऐसे में कंगना ने पूनम पांडे को करीब से जाना है। जिसकी वजह से अब कंगना को पूनम पांडे के निधन से बड़ा झटका लगा है। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘ये बेहद दुखद है, कैंसर से एक युवा एक्ट्रेस को खोना एक बड़ी दुर्घटना है। ओम शांति’।

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर और पूनम पांडे का इसी शो में एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। पूनम ने मुनव्वर को अपना भाई मन था। इतना ही नहीं जब मुनव्वर बिग बॉस के घर में थे तो पूनम पांडे उन्हें खुलकर सपोर्ट कर रही थीं। ऐसे में अब मुनव्वर इस दुखद खबर से टूट गए हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा है- ‘शॉकिंग! इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। पूनम एक बहुत अच्छी इंसान थी। दुख हो रहा है। RIP।’

विज्ञापन

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने भी अब पूनम पांडे के कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कहने पर X अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘विश्वास नहीं होता कि हमने पूनम को खो दिया है! मुझे झटका लगा और काफी देर तक मैं इस पर विश्वास नहीं कर पाया… तुम बहुत जल्दी चली गई ओम शांति। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी फैमिली और चाहने वाले ठीक होंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ShahDaisy25/status/1753317420843065444

डेजी शाह

डेजी (Daisy Shah) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पूनम पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘पूनम पांडे के निधन की खबर से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके चाहने वालों को शक्ति मिले। पूनम पांडे बहुत जल्दी चली गईं।’

विज्ञापन

https://twitter.com/PoojaB1972/status/1753325862387347525

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने पूनम पांडे को याद करते हुए लिखा है- ‘पूनम पांडे के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं उनसे कभी नहीं मिली थी लेकिन जब जिंदगी किसी इतनी कम उम्र के इंसान को छीन लेती है तो ये हमेशा दुखद होता है। मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के लिए जिनकी जिंदगी पर उन्होंने प्रभाव डाला।’

विज्ञापन

राखी सावंत

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा है कि पूनम पांडे के बारे में सुनकर उनके हाथ-पांव कांप रहे हैं। वो फिलहाल दुबई में हैं। इसके अलावा राखी ने पूनम पांडे के साथ अपनी पुरानी यादों का भी जिक्र किया है। अब वो भी इस खबर से टूट गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ