बॉलीवुड में कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी चुलबुली एक्टिंग से भी ऑडियंस का दिल जीता है. इनमें से कुछ हसीनाएं आज भी ऑडियंस के दिलों में घर बनाए बैठी हैं तो वहीं कुछ हसीनाओं ने इंडस्ट्री से ही विदा ले लिया है. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है. ये एक्ट्रेस कभी बॉलीवुड की टॉप फिल्मों में काम कर चुकी है. आज ये गुमनामी की जिंदगी जी रही है. हम बात कर रहे हैं सलमान खान की एक्ट्रेस रिमी सेन की. ‘गोलमाल’ और ‘हंगामा’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में धमाल मचाने वाली रिमी सेन अब इंडस्ट्री से दूर हैं. चलिए रिमी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
बॉलीवुड में हिट डेब्यू
रिमी सेन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु इंडस्ट्री से की थी. साल 2002 में रिमी की फिल्म ‘नी थोडु कवाली’ रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म से रिमी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिल पाई थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. बॉलीवुड में उनकी पहली डेब्यू फिल्म ‘हंगामा’ थी. साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में खूब मिला था. इस फिल्म के लिए रिमी को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. वहीं बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म से ही रिमी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी.
यह भी पढ़ें: रातों-रात इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीनाएं, कभी दर्शकों के दिलों पर करती थी राज
इन फिल्मों में किया काम
‘हंगामा’ के बाद रिमी ने साल 2003 में ही रिलीज हुई ‘बागबान’ फिल्म में काम किया था. हालांकि इस फिल्म में रिमी का छोटा सा रोल था लेकिन काफी इफेक्टिव था. इसके बाद तो रिमी ने एक के बाद एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी. ‘बागबान’ के बाद रिमी को ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘क्योंकि’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ और ‘धूम 2’ जैसी फिल्मों में देखा गया. इन फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इन फिल्मों के बाद से रिमी सेन बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस बन गई थीं.
यह भी पढ़ें: गुमनाम हुए इन 5 सेलिब्रिटीज को वापस लाया Bigg Boss, दिया धांसू कमबैक का मौका
बिग बॉस में भी आई थीं नजर
रिमी सेन ने इन हिट फिल्मों में काम करने के बाद ‘जॉनी गद्दार’ और ‘दे ताली’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद रिमी ने बॉलीवुड से संन्यास ही ले लिया. साल 2015 में एक्ट्रेस ने टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में भी पार्टिसिपेट किया. इस रियलिटी शो में रिमी के वन लाइनर्स को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. रिमी अब भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वो अपनी लेटेस्ट फोटोज अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines