ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर सबसे पहले बारबाडोस की एक रेडियो स्टेशन, स्टारकॉम नेटवर्क न्यूज ने दी, इसके बाद TMZ और Page Six जैसी वेबसाइट्स ने भी इस खबर की पुष्टि की।
परिवार से जुड़े लोगों ने स्टारकॉम को बताया कि रोनाल्ड के आखिरी दिनों में उनका परिवार कैलिफोर्निया में उनके पास मौजूद था और सबने मिलकर उनकी जिंदगी को याद किया।
रोनाल्ड की मौत कैसे हुई?
उनका निधन शनिवार सुबह लॉस एंजेलेस में हुआ। बताया गया है कि वो कुछ समय से बीमार थे, लेकिन उनकी मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। रिहाना इन दिनों अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
पिता- बेटी का रिश्ता थोड़ा उलझा हुआ था
रिहाना और उनके पिता रोनाल्ड का रिश्ता हमेशा सीधा-सादा नहीं रहा। रोनाल्ड को शराब और नशे की लत थी, और दोनों के बीच काफी दूरियां और तनाव रहा। जब रिहाना 14 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
2011 में Vogue मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रिहाना ने कहा था, “यह रिश्ता थोड़ा जटिल था, क्योंकि एक तरफ आप अपने पिता के साथ बड़े होते हैं… आप उन्हीं का हिस्सा होते हैं… लेकिन फिर वो कुछ ऐसा कर देते हैं जो समझ से बाहर होता है। आप सोचते हैं कि ऐसी चीजें दूसरों के साथ होती हैं, लेकिन मेरे साथ नहीं। मेरे पापा ऐसा नहीं करेंगे।”
हालांकि 2012 में ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके पिता ने अपने रिश्ते को ठीक कर लिया था। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। जितना बुरा उन्होंने मेरी मां के साथ किया, उतना बुरा कभी मेरे साथ नहीं किया। मुझे इसे समझना और स्वीकार करना पड़ा, तभी मैं उनके साथ फिर से जुड़ पाई।”
लेकिन 2019 में रिहाना ने अपने पिता पर केस किया था।उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए एक कंपनी शुरू की थी- फेंटी एंटरटेनमेंट। लोगों को यह गलत जानकारी दी कि वह कंपनी रिहाना के ब्रांड से जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें- Netflix Tudum 2025: नेटफ्लिक्स ने किया कई शोज के सीक्वल का ऐलान, सितारों ने दिखाई कैरेक्टर्स की झलक
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines