Anant Ambani-Radhika Merchant’s Pre-Wedding: इन दिनों अंबानी परिवार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। हर कोई अनंत और राधिका की शादी के बारे में ही बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी की खूब चर्चा हो रही है। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमान अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इस बीच इंटरनेशनल सिंगर रिहाना (Rihanna) भी अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंच चुकी हैं, लेकिन अगर उनका सामान देखा जाए तो लग रहा है कि वो यही रहने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर रिहाना के सामान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इंटरनेशनल सिंगर रिहाना का सामान
viralbhayani ने अपने ऑफशियल इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के सामान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक-दो तीन या दस-बारह बैग नहीं बल्कि कई पेटियां नजर आ रही है। जी हां, अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना (Rihanna) कई पेटियों में अपना सामना लेकर पहुंची है। रिहाना के सामान को देखकर लग रहा है कि वो अंबानी परिवार की इस शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में वो कुछ खास पेश करने वाली है, जो शायद अभी तक किसी ने ना देखा हो। वहीं, अब यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं।
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि घर यही शिफ्ट कर रही हो। दूसरे ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि दहेज और सगुन सब रिहाना की तरफ से। तीसरे यूजर ने कहा कि रिहाना ही शादी? एक अन्य ने लिखा कि ये भारतीय किसानों से प्यार करती है, ये साबित हो गया। एक और ने लिखा कि लगता है अब हमेशा भारत में ही रहेंगी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर करके मजे ले रहे हैं।
हर किसी को प्री-वेडिंग सेरेमनी के फोटोज का इंतजार
बता दें कि बहुत जल्द अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। शादी से पहले कपल की शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी हो रही है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई अंनत और राधिका के प्री-वेडिंग लुक को लेकर बेहद एक्साइटेड है। बता दें कि गुजरात के जामनगर में अंनत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी हो रही है, जिसके लिए जामनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अब तो बस इस प्री-वेडिंग सेरेमनी से फोटोज आने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सिंगर Shazia Manzoor ने को-होस्ट को जड़े तमाचे-दिया धक्का, लाइव टीवी पर हुआ हंगामा
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
53 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines