Ridhima Pandit Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) का नाम इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस की मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) संग शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। अचानक खुद से 9 साल छोटे क्रिकेटर संग शादी की रूमर्स सुनकर खुद एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं। हालांकि, एक्ट्रेस ने खुद दुनिया को सच बता दिया है कि दिसंबर में ये दोनों शादी करने वाले हैं ये सभी खबरें झूठी हैं। रिद्धिमा ने ये भी कहा कि वो शुभमन को पर्सनली जानती भी नहीं हैं।
शादी से इंकार के बाद क्या बोलीं रिद्धिमा पंडित?
एक तरफ एक्ट्रेस इन रूमर्स को झूठा बता रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले ही रिद्धिमा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिसके बाद अब क्रिकेटर पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा रिद्धिमा पंडित के बयान पर भी लोग शक कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसके बाद अब फैंस के दिमाग की बत्ती जल गई है। अब एक्ट्रेस के पोस्ट को देखकर ऐसे कयास लग रहे हैं जैसे किसी ने उनसे शादी की खबरों पर इंकार करने के लिए कहा था।
एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
खुद रिद्धिमा पंडित ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं कभी भी चीजों को देखना बंद नहीं करूंगी और यह सोचूंगी कि आपको यह पसंद आया होगा।’ अब उन्होंने ये पोस्ट किसके लिए लिखा है ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस पोस्ट का शुभमन गिल से कनेक्शन है। ऐसा भी लग रहा है जैसे रिद्धिमा पंडित ने इस क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए शादी की खबरों से इंकार करने की वजह बताई हो।
रिद्धिमा पंडित ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande पति को छोड़ किसके साथ करने लगीं रोमांस? सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
क्या है पोस्ट का मतलब?
हालांकि, सच क्या है अभी इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। लेकिन फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं। एक तरफ तो एक्ट्रेस शुभमन गिल संग शादी की खबरों से इंकार कर रही हैं और दूसरी तरफ वो ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। ये देखकर फैंस अब इस पोस्ट में क्लू ढूंढ़ने लगे हैं। ये बात और है कि किसी को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। लेकिन अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने एक बार फिर रूमर्स को हवा दे दी है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines