हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मां का किरदार नहीं, मैं तो...' Jawan में Shahrukh Khan की मम्मी बनने पर छलका रिद्धि डोगरा का दर्द, बताई दिल की बात

विज्ञापन
Ridhi Dogra On Jawan

Ridhi Dogra On Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। किंग खान की फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और 75 करोड़ की बेहद शानदार ओपनिंग की। फिल्म ‘जवान’ ने 10 दिनों में 440.48 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फिल्म में हर एक कलाकार ने बेहद शानदार काम किया है और दर्शको को बेहद पसंद भी आया है। इस बीच अब ‘जवान’ में शाहरुख खान की मां का किरदार निभा रही एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के 5 हॉट सॉन्ग, जिनको बनाने में पार हुईं अश्लीलता की सारी हदें

विज्ञापन

‘जवान’ में किंग खान की मां बनी रिद्धि डोगरा

शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ में रिद्धि डोगरा ने किंग खान की मां को रोल प्ले किया है। फिल्म में रिद्धि डोगरा के लुक की हर किसी ने तारीफ की। वहीं, अब इस पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि शाहरुख खान की मां का रोल अदा करना उनके साथ किंग खान के लिए बहुत अजीब था। शाहरुख ने भी इसे अपनी बदकिस्मती बताया था।

कोई रोमांटिक रोल नहीं मिला- रिद्धि डोगरा

अभिनेत्री ने कहा कि उनका रोल उनके लिए बेहद मुश्किल था। साथ ही उन्हें इस बात का मलाल है कि क्योंकि उन्हें किंग खान के साथ कोई रोमांटिक रोल नहीं मिला, जिसे वो करना चाहती थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इसपर अपना रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही फिल्म 

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में किंग खान और रिद्धि डोगरा के अलावा कई बड़े सितारों ने कमाल किया है। इस फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त जैसे बड़े कलाकारों ने बेहद शानदार एंट्री की है। वहीं, अगर फिल्म की दुनियाभर में कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 696.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ‘जवान’ की कमाई में उछाल आ सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola