लो कर लो बात! 3 बार के ग्रैमी विनर को Air India ने इस तरह किया परेशान, भड़क गया संगीतकार

Grammy Winner Ricky Kej Blasts Air India: मशहूर संगीतकार ने भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया की जमकर आलोचना की है। क्या कुछ कहा है तीन बार के ग्रैमी विनर ने, चलिए आपको बताते हैं।

Grammy Winner Ricky Kej Blasts Air India

Grammy Winner Ricky Kej Blasts Air India

Grammy Winner Ricky Kej Blasts Air India: भारतीय-अमेरिकी संगीतकार रिकी केज ने एयर इंडिया के साथ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए एक बार फिर एयरलाइन की आलोचना की है। ये पहली बार नहीं है, जब रिकी को एयर इंडिया से परेशानी हुई है। वो पिछले एक साल में पांचवीं बार ऐसे हालात का सामना कर चुके हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

संगीतकार ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

रिकी केज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर दो घटनाओं का जिक्र किया, एक घटना में उनका सामान ज्यादा वजन का हो गया था जिसके लिए उन्होंने पैसे देने के लिए लगभग एक घंटे इंतजार करना पड़ा। रिकी ने कहा, ‘मुझे पता है कि कुछ लोग मुझे ट्रोल करेंगे, लेकिन मैं बार-बार उनकी गलतियों की आलोचना करूंगा, जब तक वो सुधार नहीं करते।’

वहीं एयर इंडिया ने कस्टमर को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि वो फीडबैक को गंभीरता से ले रहे हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम ग्राहक सेवा के बेहतरीन मानकों को बनाए रखने की कोशिश करते हैं। हम फीडबैक को गंभीरता से लेंगे और जरूरी सुधार करेंगे।’

संगीतकार ने पहली घटना का किया जिक्र

पहली घटना के बारे में बताते हुए रिकी ने कहा कि 14 सितंबर को जब वो दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे थे, तो एयर इंडिया के चेक-इन लाइन में पहुंचने पर उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया, ‘मैं बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था, लेकिन चेक-इन काउंटर पर स्टाफ ध्यान नहीं दे रहा था। मेरे बैग का वजन 6 किलो ज्यादा था और मैं उन्हें तुरंत ज्यादा पैसे भरने के लिए तैयार था।’

लेकिन स्टाफ ने उन्हें अलग काउंटर पर जाने के लिए कहा। जब उन्होंने पेमेंट मशीन लाने की रिक्वेस्ट की तो स्टाफ ने मना कर दिया। आखिर में लगभग 50 मिनट के बाद जब रिकी ने फिर से शिकायत की तब स्टाफ ने उनके पेमेंट करने के ऑप्शन को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि ये स्थिति एयर इंडिया के गैर-जिम्मेदारी को दर्शाती है।’

दूसरी घटना का जिक्र करते हुए बोले रिकी

दूसरी घटना का जिक्र करते हुए रिकी ने बताया कि 20 सितंबर को वो मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भर रहे थे। उड़ान के दौरान एक यात्री ने कुछ पूछने के लिए ब्लू लाइट चालू की, लेकिन स्टाफ ने उसकी बात बार-बार इग्नोर की। रिकी ने इस पर ध्यान दिया और कहा कि ये एयर इंडिया के स्टाफ की लापरवादी को दर्शाता है।उन्होंने कहा, ‘ये दिखाता है कि एयर इंडिया अपने ग्राहकों के प्रति कितनी असंवेदनशील है।’ इसके बावजूद उन्होंने फिर से एयर इंडिया से ही ट्रैवल किया।

एयर इंडिया ने रिकी को दी प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने रिकी के एक्सपीरियंस पर खेद व्यक्त किया और कहा कि वो मामले की पूरी जांच करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम आपकी परेशानी के लिए माफी चाहते हैं और इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ