Richa Chadha: आज-कल इंडिगो एयरलाइंस को खूब खरी-खरी सुनने को मिल रही है। हाल ही में अभिनेत्री राधिका आप्टे की फ्लाइट में देरी हुई, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके बाद अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी ऐसी ही परेशानी से गुजरना पड़ा, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- एटम बम का जवाब एटम से…, Main Atal Hoon का दूसरा ट्रेलर देख यूजर्स बोले- थैंक यू
दोनों घरेलू उड़ाने में देरी हुई
इन दिनों इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में देरी हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपने एक्स पर लिखा कि उन्हें भी इंडिगो की तरफ से असुविधा का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं बीते दिन दिनों से उड़ाने भर रही हूं, लेकिन इनमें से मेरी दो उड़ाने इंडिगो की थी, जिसमे मुझे देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि मेरी तीसरी उड़ान अंतरराष्ट्रीय थी, जो समय पर थी, लेकिन मेरी दोनों घरेलू उड़ाने में देरी हुई और असुविधा का सामना करना पड़ा।
मैं बहुत हैरान हूं- ऋचा
इसके आगे ऋचा ने लिखा कि हाल ही में मुंबई में हुए एयर शो और नई दिल्ली में कोहरे की वजह से भी इंडिगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि हाल ही में इंडिगो पायलट के साथ मारपीट की घटना सामने आई, जिससे मैं बहुत हैरान हूं कि कैसे एक इंसान के साथ सबके सामने मारपीट होती है। मैं इस तरह की चीजों के बिल्कुल खिलाफ हूं।
इंडिगो विवाद पर भी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
अपने ट्वीट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हाल ही में हुए इंडिगो विवाद से बहुत सिखने को मिला है। उड़ानों में हो रही देरी से आम जनता पीड़ित है और अगर हम इस पर गौर नहीं करेंगे तो हमें ऐसे ही भुगतान करके नुकसान झेलना होगा। अगर इतना सब होने के बाद भी हमने इस पर ध्यान नहीं दिया तो इसके जिम्मेदार हम खुद होंगे। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines