Richa Chadha Share Topless Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और अली फजल पिछले महीने एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। मां बनने के बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर और ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। बीते दिनों ही रिचा ने अपनी नन्ही परी की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की थी। बेबी गर्ल के नन्हें पैरों को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने कपल की बेटी पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया था। अब रिचा चड्ढा ने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी नई जॉब का खुलासा किया है। हालांकि इस पोस्ट को उन्होंने कुछ अलग अंदाज में शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। दरअसल, रिचा चड्ढा ने अपनी नई जॉब का खुलासा करते हुए अपनी टॉपलेस मिरर सेल्फी पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
रिचा की टॉपलेस फोटो ने खींचा ध्यान
बता दें कि रिचा चड्ढा मॉम बनने के बाद से मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। इस वक्त वो अपनी लाइफ के हर फेज को अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक टॉपलेस मिरर सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस तस्वीर में रिचा शीशे के सामने टॉपलेस खड़ी हैं और अपने हाथ में मोबाइल फोन लिए सेल्फी क्लिक कर रही हैं। मॉम बनने के बाद उनकी ये पहली टॉपलेस फोटो फैंस का ध्यान खींच रही है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के फिल्मी करियर में अड़चन बन रही ‘राजनीति’? एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
नई जॉब का किया खुलासा
तस्वीर को शेयर करते हुए रिचा ने कैप्शन दिया, ‘मैं कहीं गायब नहीं हुई। मैं बस अपनी नई नौकरी में बिजी हूं। मेरे बॉस को मेरी 24×7 मेरी जरूरत रहती है। यहां पर कोई छुट्टी नहीं होती है। बता दें कि अपने कैप्शन के जरिए रिचा ने अपने मदरहुड को लेकर बात की है, जिसमें वो अपनी बेबी गर्ल को पूरा समय दे रही हैं। हालांकि उनकी तस्वीरों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं रुका। अपनी अगली स्लाइड में रिचा चड्ढा ने एक कमरा दिखाया जिसमें बीचो-बीच पर एक टेबल पर ढेर सारा नाश्ता रखा दिखाई दिया। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बेबी से मिलिए। कुछ दिन परिवार, खाना, मस्ती और खिलाने से भरपूर होते हैं।’
बेबी गर्ल की झलक पर फैंस ने लुटाया प्यार
इसके अलावा एक फोटो में रिचा चड्ढा ने अपनी पालतू बिल्लियों की झलक शेयर की। वीडियो में एक्ट्रेस की नन्ही परी भी धीमी रोशनी में खेलते हुए नजर आईं। इस क्यूट वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी ड्राप कर रहे हैं। बता दें कि रिचा चड्ढा पहले भी अपनी बेटी की झलक को फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि एक्ट्रेस कब बेटी का चेहरा रिवील करेंगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines