नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स और विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर वो अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हालांकि, मामला गर्माता देख उन्होंने माफी मांगते हुए एक और ट्वीट साझा किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामलता तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, भारतीय सेना पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। इस बयान को रीट्वीट करते हुए ऋचा ने कैप्शन में जोड़ा “गलवान हाय कह रहा है (गलवान सेस हाय)।” बस फिर क्या था लोगों ने साल 2020 में हुए भारतीय और चीनी सेना के बीच की झड़प को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
और पढ़िए –Bhediya Box Office Collection Day 4: चौथे दिन आई ‘भेड़िया’ की कमाई में गिरावट
एक्ट्रेस के ये पोस्ट करते ही ट्वीट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने प्रतिक्रिया देने के साथ-साथ आपत्ति भी जतानी शुरू कर दी। कई लोगों ने एक्ट्रेस बयान को ‘अपमानजनक’ बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘शर्मनाक’ कहा। मामला बढ़ता गया तो एक्ट्रेस ने इसपर अपनी सफाई भी दी।
ऋचा ने मांगी माफी
अपने माफीनामे में ऋचा चड्ढा ने कहा कि वो खुद एक आर्मी परिवार से आती हैं। उनके नाना और मामा ने भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं। ऐसे में वो उनका अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
ऋचा ने ट्वीट में लिखा, ट्वीट से मेरा उद्देश्य सेना का अपमान करने का नहीं था। मेरे तीन शब्दों को विवाद में घसीटा गया। अगर किसी को भी बुरा लगा हो तो माफी चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे नानाजी खुद फौज में थे और लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे। भारत-चीन युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी। मेरे मामाजी भी पैराट्रूपर थे। ये मेरे खून में है। अगर सेना में कोई शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। यहां तक कि अगर कोई सेना में घायल होता है तो भी दर्दनाक होता है। ये मेरे लिए एक भावनात्मक मुद्दा है।
और पढ़िए –हादसे में सिंगर जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
भाजपा के नेता ने की निंदा
एक्ट्रेस के ट्वीट पर राजनीति भी गरमाने लगी। भाजपा ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर एक्ट्रेस के “गलवान हाय कह रहा है” ट्वीट की निंदा की। इसमें कहा गया है कि “भारत और भारतीय सेना और सशस्त्र बलों का सम्मान करते हैं। जब हमारे सेना प्रमुख कुछ कहते हैं तो हम उसका सम्मान करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करके सेना का मजाक उड़ाने का फैसला करता है।”
और पढ़िए –
एक अन्य भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, “अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।”
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines