Heeramandi, Richa Chadha, Sanjay Leela Bhansali: फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का लोगों के दिलों पर एक अलग ही खुमार चढ़ा हुआ है। सीरीज में हर एक कलाकार ने बेहद शानदार काम किया है। ‘हीरामंडी’ में मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी बेहद शानदार काम किया है। सीरीज में ऋचा, लाजवंती “लज्जो” के रोल में हैं। वहीं, अब उन्होंने अपने हीरामंडी के एक्सपीरियंस को साझा किया है।
एक सीन के लिए दिए इतने टेक
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया कि मैंने हीरामंडी में संजय लीला भंसाली के लिए 99 बार टेक दिए है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने सिर्फ एक सीन के लिए इतने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि एसएलबी शायद कुछ कहना चाहते थे, जो मैं नहीं समझ पा रही थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगा कुछ कमी है और फिर मैंने कहा कि टेक मांगना आपका हक है।
‘टफ टास्कमास्टर’
इसके बाद ऋचा ने आगे बताया कि लोग संजय को ‘टफ टास्कमास्टर’ कहते हैं, अब मुझे समझ आ गया है कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि हां, उनके साथ काम करना मुश्किल है, क्योंकि वो बहुत ऊंचा सोचते हैं। फिल्ममेकर सही फ्रेम, सेट, लाइट, कलाकारों का कॉस्टयूम, गहनें, फूल, मोमबत्ती और बाकी सभी चीजों का बहुत ध्यान रखते हैं।
मैं भी शायद वैसी होती
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो बहुत समझदार हैं और अगर मैंने एक प्रोजेक्ट पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए होते तो शायद मैं भी वैसी ही होती, लेकिन वो फिर भी बहुत समझदार हैं। बता दें कि संजय लीला भंसाली की इस सीरीज को लेकर लोगों में पहले से ही एक्साइटमेंट बना हुआ था, जो अब लोगों को सीरीज देखने के बाद समझ आ रहा है। इस सीरीज में हर एक चीज का खास ख्याल रखा गया है।
यह भी पढ़ें- आसान नहीं था Heeramandi के ‘उस्ताद जी’ का रोल, Indresh Malik बोले- ‘मुश्किल था, मेरी तो बैंड बजी’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines