Richa Chadha Maternity Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर पहले तो लोग हैरान हुए और फिर गुस्सा हो गए। दरअसल, ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी फ्लॉन्ट करते हुए मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अचानक उन्हें प्रेग्नेंट देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए क्योंकि जुलाई में ही एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया था। अब दोबारा ऋचा को प्रेग्नेंट को प्रेग्नेंट देखकर एक सेकंड के लिए हर किसी को झटका लगा।
ऋचा चड्ढा का मैटरनिटी फोटोशूट वायरल
हालांकि, अब एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये फोटोशूट पुराना है जो उन्होंने अब शेयर किया है। ये फोटोशूट इतना हटके है कि फैंस भी इसे इग्नोर नहीं कर पाए और देखने के बाद इस पर चर्चा करने पर मजबूर हो गए। बता दें, ऋचा चड्ढा काफी रिवीलिंग लुक में नजर आ रही हैं और सबसे ज्यादा अगर किसी चीज ने अटेंशन लूटी है तो वो है उनकी बॉडी पर बनी अजीब सी आर्ट। ऋचा चड्ढा के बेबी बंप और क्लीवेज पर ऐसे डिजाइन बने हैं जिनकी वजह से वो ट्रोल हो गई हैं।
लोगों का फूटा गुस्सा
बता दें, वैसे तो ऋचा चड्ढा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया ताकि कोई भी उस पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल न कर सके। हालांकि, लोग यहां नहीं तो कहीं और तो उन पर टिप्पणी करेंगे ही। ऐसे में पैपराजी के शेयर किए पोस्ट पर ही लोगों ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। एक यूजर ने ऋचा की तस्वीरें देख लिखा, ‘क्या मैं अकेला हूं जो मैटरनिटी फोटोशूट से नफरत करता हूं?’ एक ने कहा, ‘पेट पर काला जादू कराया क्या?’ एक कमेंट आया है, ‘इन्हें न्यूड होने का एक और बहाना मिल गया, मालदीव जाने की जरूरत भी नहीं है।’
यह भी पढ़ें: Mohabbatein एक्ट्रेस पति का हेल्थ अपडेट देते हुए क्यों रो पड़ीं? ICU में एडमिट हैं Parvin Dabas
ट्रोल हुईं ऋचा चड्ढा
तो एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘हे सुंदरी यह तुम क्या कर रही हो, क्या तनिक भी तुम्हें लज्जा नहीं आती?’ एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘डॉक्टर ने बोला था फोटोशूट कराने को… हद कर दी बॉलीवुड वालो ने।’ किसी ने गुस्से में लिखा, ‘ये संस्कार तो भारत में किसी माता-पिता ने नहीं दिए, देश का सत्यानाश ये सितारे ही कर रहे हैं।’ एक ने कहा, ‘कहने में खेद है, लेकिन भयानक है।’ किसी ने कहा, ‘जमीन छोड़ के पेट में ही रंगोली बना ली।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines