Richa Chadha Ali Fazal Announce Pregnancy: बॉलीवुड गलियारों से एक के बाद एक खुशखबरियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ’12वीं फेल’ (12th Fail) एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने फैंस को गुड न्यूज़ दी थी कि उनकी वाइफ ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और कपल पहली बार पेरेंट्स बन गए हैं। इसके बाद यामी गौतम (Yami Gautam) ने फैंस को अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सप्राइज दे दिया और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। एक्ट्रेस साढ़े पांच महीने प्रेग्नेंट हैं। अब लगता है ऋचा चड्ढा भी यामी गौतम की दिखाई हुई राह पर चल दी हैं। अब यामी गौतम और आदित्य धर (Aditya Dhar) के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल (Ali Fazal) ने भी फैंस को खुशखबरी सुना दी है।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande बेडरूम वीडियो शेयर कर हुईं ट्रोल, यूजर ने लिखा- जो देखना था वो देख लिया बहन…
वायरल हुआ ऋचा चड्ढा और अली फजल का पोस्ट
ऋचा चड्ढा जल्द ही मां बनेंगी और अली फजल पापा। खुद कपल ने इस न्यूज़ को कंफर्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा नोट शेयर किया है जिसने इनके सभी चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। कुछ देर पहले ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपल की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर दिख रही है जिसमें ऋचा और अली रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। साथ ही बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में ऋचा चड्ढा का बेबी बंप नज़र नहीं आ रहा। वहीं, दूसरी फोटो में लिखा है, ‘1 + 1 = 3।’ इस बात से उन्होंने इशारा दिया है कि अब वो दो से तीन होने वाले हैं और उनके घर एक बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।
सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
वहीं, अपने इस स्पेशल पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘एक छोटी सी हार्ट बीट हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज़ है।’ अब उनका ये पोस्ट देखकर फैंस और सेलिब्रिटीज खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए और ये खुशखबरी सुनते ही बधाई देना शुरू हो गए। अब इस पोस्ट पर पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने कमेंट किया है, ‘जब तुम्हें जरूरत हो तो मुझे फोन कर लेना।’ मृणाल ठाकुर, करिश्मा तन्ना, आयुष्मान खुराना, रसिका दुग्गल, दिया मिर्जा, सबा आजाद, प्रतीक बब्बर और पत्रलेखा ने भी इस खबर पर कपल को बधाई दी है। कृति खरबंदा और बाकी सेलेब्स ने भी अपनी एक्साइटमेंट दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
2022 में हुई थी शादी
साथ ही फैंस भी जमकर इस कपल को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। बता दें, इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में इस कपल ने शादी रचाई थी। इससे पहले भी कई बार इन्होंने अपनी शादी का जिक्र किया लेकिन लेकिन किसी न किसी वजह से इनकी शादी टलती रही। ऐसे में जब ये दोनों एक हुए तो फैंस बेहद खुश हुए थे। वहीं, अब तो सभी लोग सातवें आसमान पर हैं। बता दें, बॉलीवुड फिल्म ‘फुकरे’ (Fukrey) में इन दोनों ने साथ काम किया है। इस फिल्म में इन दोनों की ही एक्टिंग खूब पसंद की गई थी।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
50 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines