Ricardo Godoi Passes Away: सोशल मीडिया से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। ब्राजील के जाने-माने ऑटो इन्फ्लुएंसर रिकार्डो गोडोई का निधन हो गया है। 45 साल की उम्र में रिकार्डो की अचानक दुखद मौत हो गई। ब्राजील के रिवाइटलाइट डे हॉस्पिटल में टैटू बनवाने के दौरान रिकार्डो को दिल का दौरा पड़ा।
कमर पर बनवा रहे थे टैटू
गोडोई पीठ पर टैटू बनवाने के लिए जनरल एनेस्थीसिया के अंडर थे, तभी अचानक उनके दिल ने धड़कना बंद कर दिया। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रिकार्डो के निधन से फैंस और फैमिली बेहद दुखी हैं।
मृत्यु प्रमाण पत्र में क्या?
अस्पताल से जारी रिकार्डो गोडोई के मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया कि स्टेरॉयड के इस्तेमाल से गोडोई को कार्डियक अरेस्ट आया है, लेकिन गोडोई के परिवार ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले पांच महीनों में किसी भी तरह के पदार्थ का सेवन नहीं किया था। फिर भी गोडोई को ऑपरेशन के दौरान दिल का दौरा पड़ा।
इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट
बता दें कि रिकार्डो की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जरिए इसकी पुष्टि की है कि अब रिकार्डो हमारे बीच नहीं रहें। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उनके परिवार और दोस्तों की प्राइवेसी बनाए रखने और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की। इसके अलावा फैंस से भी अनुरोध कर रहे हैं कि वे उन्हें हमेशा याद रखें।
कुछ टेस्ट भी करवाए थे
हालांकि, रिकार्डो गोडोई ने एनाबॉलिक स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया था। जांच करने वाले अधिकारी का कहना है कि जब परिवार से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस दावे का खंडन किया। हम कल दोपहर से उनके परिवार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। जब परिवार ने इस बारे में बात की तो उन्होंने पुष्टि की कि लगभग पांच महीनों से रिकार्डो ने एनाबॉलिक स्टेरॉयड का उपयोग नहीं किया था और इसलिए उन्होंने कुछ टेस्ट भी करवाए थे और वो टैटू बनवाने के लिए एकदम फिट थे।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को अस्पताल में भर्ती कराने वाले Afsar Zaidi कौन? एडमिशन फॉर्म पर नाम
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines