Rhea Kapoor Thank You for Coming Film: बॉलीवुड फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भूमि पेडनेकर-स्टारर फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की। इसे फिल्म समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वहीं सिनेमा लवर्स ने भी इसके सब्जेक्ट्स पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं। फिल्म के सब्जेक्ट पर प्रशंसक दो हिस्सों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग इसे सेक्स जैसे विषय पर पॉजिटिव मैसेज मानकर प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं अन्य लोग इसे नारीवाद और महिला सशक्तीकरण के गलत चित्रण के लिए ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा
न्यूज 18 के साथ विशेष इंटरव्यू में रिया कपूर ने कहा- मुझे लगता है कि सेक्स उन चीजों में से एक है जो हर समय महिलाओं को शर्मिंदा और नियंत्रित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिलाओं से कहा जाता है कि वे कुछ खास कपड़े न पहनें और एक खास तरीके से बैठकर बात न करें क्योंकि इससे जाहिर तौर पर लोग गलत विचारधारा बना लेते हैं।
यह खुद को आजाद करने का तरीका
रिया ने आगे तर्क देकर कहा- सेक्स का उपयोग हमारे दिमाग को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। हमारी इच्छाएं भी पुरुषों की तरह समान हैं, लेकिन इसके लिए हमें शर्मिंदा होना पड़ता है। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल गलत है। यह खुद को आजाद करने का एक तरीका है।
रिया ने इस बात पर जोर दिया कि वह ऐसी फिल्में बनाती रहेंगी। उन्होंने कहा- आप मुझे नहीं बता सकते कि मेरा संघर्ष क्या है। लोग यह परिभाषित नहीं कर सकते कि सशक्तीकरण क्या है। हमें हर चीज के बारे में बात करनी चाहिए। हमें अपने दिल की बात सुननी चाहिए।
सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी बात नहीं
पूरी फिल्म के दौरान महिलाओं को लगातार शराब पीते और स्मोकिंग करते दिखाया गया है। इसे लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। रिया ने इस पर कहा- मैं व्यक्तिगत रूप से इस तथ्य से सहमत हूं कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी बात नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आगे बढ़कर यह कहने की कोशिश करूं कि मेरी फिल्मों में कोई भी किरदार स्मोकिंग नहीं करेगा। यह बहुत पतली रेखा है। हमें ऐसी कहानियां बताने की जरूरत है जो हमें कुछ महसूस कराएं और सभी उससे जुड़ सकें।
हिंसा किसी भी तरह से समाज के लिए अच्छी नहीं
रिया ने कहा कि फिल्में नैतिकता पर पाठ पढ़ाने की जिम्मेदारी नहीं निभा सकती। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि जब कहानी कहने की बात आती है तो क्या सही है और क्या गलत है, यह एक बहुत ही पतली रेखा को पार करने जैसा है। हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि हिंसा किसी भी तरह से समाज के लिए अच्छी नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम एक्शन फिल्में बनाना बंद कर दें। मैं कह सकती हूं कि किसी फिल्म में पात्रों को शराब पीते हुए दिखाना शायद दस लोगों के नैतिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और मशहूर पंजाबी सिंगर को मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines