Rhea Chakraborty Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के वीडियो आए दिन सामने आते ही रहते हैं। मीडिया एक्ट्रेस पर कड़ी नज़र बनाए रखती है। एक्ट्रेस कब- कहां जाती हैं ये सब पैपराजी के कैमरे में कैद रहता है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट वीडियो सामने आ गया है। नए साल के पहले दिन रिया ने कुछ ऐसा काम किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं। एक तरफ बाकी बॉलीवुड सेलेब्स पार्टी कर अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ रिया ने पार्टी छोड़ मंदिर में भगवान के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan में खुले Janhvi और Khushi के डेटिंग सीक्रेट्स, गलती से बोल दिया सच
भक्ति के रंग में रंगीं रिया
अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती को लाइन में अपने दर्शन का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो देखने के बाद एक तो लोग इस बात से इम्प्रेस नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस ने बाकी स्टार्स की तरह शराब और पार्टियां छोड़ मंदिर जाने का फैसला लिया है। वाइट सूट पहन एक्ट्रेस बेहद सिंपल अवतार में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सेलिब्रिटी एटीट्यूड न दिखाते हुए VIP दर्शन छोड़ लाइन में लगकर अपने नंबर का शांति से इंतजार किया। अब उन्हें भगवान के दर्शन के लिए खड़े देख फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शन
बावजूद इसके रिया को सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया है, ‘मर्डरर मंदिर में, हे राम इनका नाश कर दो।’ तो एक ने लिखा, ‘चरसी।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘पापों की माफी मांग रही है।’ तो कोई बोला, ‘ये क्यों वहां की जगह अशुभ करने गई।’ इतना ही नहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, ‘मर्डर करके मंदिर जा रही है वाह, शर्म करो। सुशांत की कातिल।’
लोगों ने सुशांत का नाम लेकर रिया को किया ट्रोल
किसी ने रिया का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘वाह क्या एक्टिंग कर रही है।’ तो कोई बोला, ‘बस कर ली कॉपी, कोई फायदा नहीं।’ तो कोई कहता है, ‘भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। तुमने हमारे सुशांत की जिंदगी बर्बाद कर दी। ब्लडी क्रिमिनल।’ अब एक्ट्रेस को लोग इस तरह की जली-कटी बातें सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। साल के पहले दिन ही ये रिएक्शन देखकर लग रहा है कि सुशांत (Sushant Singh Rajput) के फैंस इस साल भी रिया को टारगेट करने वाले हैं और एक्ट्रेस को इस साल भी ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ेगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines