Rhea Chakraborty On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड की सबसे विवादित एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद हुए हंगामे पर खुल कर बात की है। SSR की सुसाइड के बाद रिया पर कई संगीन आरोप लगे थे। यहां तक की एक्ट्रेस को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। अब इस मामले पर रिया ने सालों बाद कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्या एक्ट्रेस सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करती थीं अब इस सवाल पर हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में में उन्होंने कई राज़ से पर्दा उठाया है।
एक्ट्रेस ने ड्रग्स सप्लाई करने पर पर दिया जवाब
रिया चक्रवर्ती ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि वो इस टॉपिक पर दोबारा बात नहीं करना चाहतीं। उन्होंने ड्रग्स, NCB और CBI पर बात करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर भी बात की। इतना ही नहीं रिया ने एक और बड़ा खुलासा किया। जब वो जेल के अंदर कैद थीं तब उनपर क्या गुज़री ये बताते हुए रिया ने कहा कि वो पूरी तरह से टूट चुकी थीं। इस बातचीत में रिया ने जेल में बिताए एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें वहां बाकी कैदियों के लिए नागिन डांस भी करना पड़ा था। चलिए जानते हैं ये पूरा मामला।
बुरे वक्त को किया याद
दरअसल, उस दौरान रिया चक्रवर्ती मुश्किल वक्त से गुजर रही थीं। उनका कहना है कि जेल की दुनिया काफी अलग होती है। कैदियों को उनके नाम से नहीं बल्कि एक नंबर से बुलाया जाता है। ऐसे में उनसे उनकी पहचान छीन जाती है। तब ऐसा लगता है जैसे सब खत्म हो गया और आप बस नीचे गिरते चले जाते हैं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने जेल में काफी कुछ सीखा। वहां पर भी लोग खुश रहते थे। यहां तक कि एक समोसा देखकर ही उनकी आंखों में चमक आ जाया करती थीं।
जेल में रिया ने किया नागिन डांस
रिया ने रिवील किया कि उन्होंने जेल में कैद उन महिलाओं के लिए एक नागिन डांस भी किया था। दरअसल, रिया ने उन सभी से वादा किया था कि जब उन्हें बेल मिल जाएगी तो उन सभी के लिए नागिन डांस करेंगी। लेकिन जब उन्हें बेल मिली तब भी वो खुश नहीं थीं क्योंकि उनका छोटा भाई तब भी जेल के अंदर था। रिया के भाई की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। ऐसे में जेलर ने रिया से भी कहा कि रहने दो डांस मत करो। लेकिन तब एक्ट्रेस को लगा आज आगे वो ऐसे ही वहां से चली गई तो वो उन सभी महिलाओं का दिल तोड़ देंगी। जिसके बाद उन्होंने सब के साथ नीचे लेटकर नागिन डांस किया।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
53 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines