Rhea Chakraborty: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पॉडकास्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि इस बीच अब एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कहा, जिससे वो फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, रिया ने शादी को लेकर अपनी बात रखी है, जिसके बाद गॉसिप टाउन में इस बारे में बात हो रही हैं। क्या है पूरा मामला?
शादी करनी ही क्यों हैं?
दरअसल, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में शादी को लेकर बात की। इस बारे में बात करते हुए रिया ने कहा कि इस समय वो लाइफ के उस पड़ाव पर हैं कि अब उनका लगता है कि शादी करनी ही क्यों हैं? शादी एक ऐसी चीज है जिसे कभी दवाब में आकर नहीं लेना चाहिए। ये कोई दवाब में लिया जाने वाला फैसला नहीं है।
निखिल कामत संग नजर आई थीं रिया
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती को हाल ही में निखिल कामत संग देखा गया था। जैसे ही दोनों एक साथ नजर आए तो दोनों को लेकर बातें होने लगी कि शायद इनके बीच में कुछ चल रहा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थी। हालांकि इन बातों पर दोनों में से ही किसी ने भी कोई रिएक्ट नहीं किया।
शादी की कोई उम्र नहीं होती
साथ ही एक्ट्रेस ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि सबसे पहली बात तो ये शादी करने की कोई सही उम्र नहीं होती है और दूसरा ये कि अब मुझे लगता है कि शादी करनी ही क्यों है? एक्ट्रेस ने कहा कि इसे दवाब में बिल्कुल नहीं करना चाहिए और मेरी कोई दोस्त ऐसी भी हैं, जिन्होंने शादी और बच्चे करने में समय लिया है, तो ये बिल्कुल नॉर्मल सिचुएशन से अलग है।
रिया ने शेयर किए अपने विचार
इसके आगे रिया ने कहा कि हां, अगर बायोलॉजिकल वजह से आप शादी जल्दी कर रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने एग्स फ्रीज करवा सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये भी परेशानी जैसा ही लगता है, लेकिन ये एक बेहतर ऑप्शन है, जिसे यूज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जो लोग थोड़ा समय लेकर शादी करते हैं, मेरे हिसाब से वो ज्यादा खुश रहते हैं।
प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहती हैं एक्ट्रेस
शादी करने की बात पर रिया ने कहा कि अब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहती हैं। हालांकि आगे मजाक करते हुए उन्होंने कहा कि अब इसका फैसला भी कोर्ट जाकर तो नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब मुझे किससे प्यार करना है इसकी परमिशन भी मैं वहां से लूं।
यह भी पढ़ें- Abhishek-Aishwarya के वीडियो की सच्चाई जान लें, दुबई एयरपोर्ट से हुआ था वायरल
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines