सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर क्या बोले रिया चक्रवर्ती के वकील?

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI की तरफ से क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दायर कर दी गई है। रिपोर्ट में मौत की वजह सुसाइड बताई गई है। अब इस पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का रिएक्शन आया है।

rhea chakraborty lawyer reaction on cbi closure report of sushant singh rajput case

Sushant Singh Rajput Case File Photo

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सिंगर की मौत के करीब आधे दशक के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई कोर्ट में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है। इस रिपोर्ट में एजेंसी ने दिवंगत एक्टर की मौत की वजह सुसाइड बताते हुए केस से जुड़ी साजिशों और अफवाहों को खारिज कर दिया है। इसी के साथ रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है। CBI ने क्लोजर रिपोर्ट को बीते दिन शनिवार को कोर्ट में दायर किया है, जिस पर अब रिया चक्रवर्ती के वकील का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

CBI की रिपोर्ट पर क्या बोले सतीश मानेशिंदे?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सतीश मानेशिंदे ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कहा, ‘हम CBI के लिए आभारी हैं कि उनकी तरफ से सभी कोणों से मामले के हर पहलू की गहन जांच की गई। अब मामला बंद कर दिया गया है।’ दिवंगत एक्टर की मौत मामले में गलत नैरेटिव सेट करने की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में झूठे आख्यानों की मात्रा बिल्कुल अनावश्यक थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के लिए कही ये बात

वकील सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा, ‘कोविड महामारी के चलते हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था। उस वक्त किसी भी बड़े घटनाक्रम के अभाव में निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया था और परेड कराई गई थी।’ रिया चक्रवर्ती पर बात करते हुए मानेशिंदे ने कहा, ‘मैं उन्हें और उनके परिवार को सलाम करना चाहता हूं कि उन्होंने चुप रहते हुए अपने खिलाफ अमानवीय व्यवहार को बर्दाश्त किया है।’

विज्ञापन

CBI की क्लोजर रिपोर्ट में क्या?

बता दें कि बीते दिन शनिवार को मुंबई कोर्ट में दायर CBI की क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की थी। उन्हें किसी तरह से मजबूर नहीं किया गया था। मामले की जांच में क्रिमिनल एंगल या ‘फाउल प्ले’ (षड्यंत्र) भी सामने नहीं आया है। एम्स की फॉरेंसिक टीम ने मर्डर से जुड़ी हर संभावना को खारिज किया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ