बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उन्हें हाल ही में सीबीआई की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में क्लीनचिट मिली है। इसके बाद कई स्टार्स रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आए हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस इंसाफ मिलने के बाद सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचीं और वहां जाकर उन्होंने अपने पिता और भाई शोविक चक्रवर्ती संग दर्शन किए। भगवान का आशीर्वाद लेकर एक्ट्रेस ने उन्हें शुक्रिया कहा।
रिया चक्रवर्ती परिवार संग पहुंचीं सिद्धी विनायक मंदिर
इस दौरान रिया चक्रवर्ती के परिवार संग कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब क्लीनचिट मिलने के बाद रिया ने एक और नेक काम किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गरीब बच्चों की मदद करती हुई नजर आ रही हैं। पैपराजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठे हुए गरीब बच्चों की मदद करती हुई दिख रही हैं।
बच्चों को पैसे देकर मदद करती दिखीं रिया
रिया चक्रवर्ती को सड़क पर उनकी कार को घेरे हुए बच्चों को 500-500 रुपये के नोट बांटते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस अपने पर्स से 500 का नोट निकालती हैं और खुशी-खुशी बच्चे के हाथ में थमा देती हैं। वहीं, एक और बच्ची आती है, तो एक्ट्रेस उसे मायूस नहीं करतीं और उसे भी पैसे दे देती हैं। 3 बच्चों को उन्होंने पैसे देकर उनकी मदद की है।
यह भी पढ़ें: ‘केसरी चैप्टर 2’ में दिखा अक्षय कुमार का डू और डाई अंदाज, अंग्रेजों को देंगे मुंहतोड़ जवाब
मदद करने के बाद भी ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती
अब सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, तो ज्यादातर लोग अभी भी रिया चक्रवर्ती को ट्रोल ही कर रहे हैं। भले ही सीबीआई ने एक्ट्रेस को इस मामले में क्लीनचिट दे दी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अभी भी रिया से नाराज लग रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines