बिग बॉस (तमिल) की मेहमान रह चुकीं रेशमा पसुपुलेटी को कौन नहीं जानता है। तमिल भाषा की जानी मानी अभिनेत्री रेशमा का आज जन्मदिन है। वह 23 जुलाई को 38 वर्ष की होने जा रही हैं। रेशमा मुख्य रूप से तमिल फिल्मों और टीवी श्रृंखला में दिखाई देती हैं। उन्होंने एक तेलुगु टीवी चैनल के लिए एंकर और समाचार रिपोर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
उनका जन्म 23 जुलाई 1983 को कांचीपुरम, तमिलनाडु में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रसाद पसुपुलेटी है, जो एक तेलुगु फिल्म निर्माता है। उनकी माँ का नाम प्रसाद पसुपुलेटी, एक गृहिणी है। उनकी दो बहनें हैं, जिनका नाम दीप्ति पसुपुलेटी और सुषमा पसुपुलेटी है। रेशमा ने टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है।
वह भारत में पैदा हुई थी लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में पली-बढ़ी थी। भारत में आने से पहले रेशमा ने अटलांटा, जॉर्जिया में डेल्टा एयरलाइंस के साथ फ्लाइट केबिन क्रू सदस्य के रूप में काम किया। 2007 में रेशमा ने एक तेलुगु शो ‘लव डॉक्टर’ में एक अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू किया। 2013 से 2018 तक उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘वाणी रानी’ में अभिनेत्री के तौर पर काम किया है। इसमें उन्होंने ‘देविका’ की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें तमिल सीरीज़ वसम में कास्ट किया गया।
रेशमा 2015 में मसाला पदम में नायिका के रूप में दिखाई दीं। वह बाद में कई और फिल्मों में दिखाई दीं, विशेष रूप से को 2 (2016) में एक समाचार पाठक की भूमिका निभाई और सोरी के साथ वेलैनु वन्धुट्टा वेल्लाइकरन (2016) में एक कॉमेडी भूमिका निभाई। फिर वह 2016 में गर्ल्स में दिखाई दी। 2019 में उनको रियलिटी टीवी शो बिग बॉस तमिल 3 में देखा गया। इसके अलावा उन्होंने कई तमिल टीवी धारावाहिकों जैसे – वाणी रानी, सुंदरकंदम, अंडाल अज़गर, अंबे वा, उइरे, कन्नाना में काम किया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines