Republic Day 2025: आज 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। कर्तव्य पथ पर परेड चल रही है जिसमें इंडिया की सभी फोर्स अपने अंदाज में मार्च कर रहे हैं जिसे देख पूरा देश रोमांचित हो रहा है। वहीं परेड के बाद आप सर्दी में अपनी फैमिली के साथ बैठकर ओटीटी पर देशभक्ति से लबरेज फिल्में देखें। आइए जल्दी से जान लेते हैं उन मूवी के नाम जिन्हें देख आप भी कहेंगे मां तुझे सलाम…
1. रंग दे बसंती
आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती देशभक्ति से लबरेज करने वाली है जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित और डायरेक्ट किया है। ये साल 2006 की कल्ट फिल्मों में से एक है जो लोगों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। फिल्म की कहानी लापरवाही यंग लड़कों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त, एक भारतीय वायु सेना के पायलट की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद रक्षा मंत्री से न्याय और जवाबदेही की मांग करते हैं। आमिर खान के अलावा मूवी में सिद्धार्थ, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी, शरमन जोशी, सोहा अली खान, वहीदा रहमान और आर माधवन भी हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स इंडिया पर देख सकते हैं।
2. राजी
मेघना गुलजार की 2018 की जासूसी थ्रिलर में फिल्म राजी एक ऐसी फिल्म है जिसे देखते हुए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मूवी में आलिया भट्ट, विक्की कौशल लीड रोल में हैं। लेकिन सारी लाइमलाइट आलिया ने अपने नाम कर ली। एक्ट्रेस ने इसमें एक भारतीय जासूस का रोल अदा किया है जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश के लिए काम करती है। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Republic Day के मौके पर रिलीज हुईं ये 5 फिल्में, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस
3. शेरशाह
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह जो साल 2001 में आई थी भी शानदार फिल्म है। इस फिल्म में देशभक्ति के जज्बे को देख आंसू निकल पड़ेंगे। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
4. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को आप जी5 पर देख सकते हैं जिसमें पुलवामा अटैक के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाया गया है। फिल्म के डायलॉग रग-रग में देशभक्ति का जोश भर देंगे।
5. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में शहीद भगत सिंह की जर्नी को दिखाया गया है।
इस फिल्म को देख आप अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। अगर यकीन नहीं तो आज गणतंत्र दिवस के मौके पर आजमाकर देख लीजिए। इसे आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2: आग की चपेट में आने से बचीं अंकिता लोखंडे, हो सकता था हादसा
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines