Renukaswamy Murder Case: इन दिनों रेणुकास्वामी मर्डर केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मर्डर मिस्ट्री को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, अब जो अपडेट सामने आया है, उसे पढ़कर तो किसी की भी रूह कांप जाए। हालांकि इसमें सबसे शर्म की बात ये है कि जब इंसान ही इंसान की जान का दुश्मन बन जाए, तो भला क्या ही रह जाता है? दरअसल, रेणुकास्वामी मर्डर केस में ऑटोप्सी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें बेहद चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं।
ऑटोप्सी रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
हाल ही में सामने आई ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दर्शन के फैन संग इंसानियत की सारी हदें पार की गई। जी हां, रिपोर्ट में कहा गया कि रेणुकास्वामी को पहले बांधा गया और फिर उसे लाठियों से पीटा गया। इतना ही नहीं बल्कि उसे बिजली के झटके भी दिए गए। रिपोर्ट में सामने आया कि गंभीर चोटों और सदमे की वजह से रेणुका की मौत हो गई। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट में तो ये भी सामने आया है कि पीड़ित के अंडकोष फट गए थे और उसका एक कान भी गायब था। बता दें कि रेणुका की बॉडी 9 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिली थी और उनका चेहरा भी कुत्तों ने आधा खाया हुआ था।
8 जून को क्या हुआ था?
वहीं, इस केस में कथित तौर पर कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पवित्रा गौड़ा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद दोनों अभिनेताओं (दर्शन और पवित्रा) ने रेणुका स्वामी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस रिमांड कॉपी के अनुसार, इस मामले में संदिग्धों का कहना है कि उन्होंने दर्शन के निर्देश पर 8 जून को चित्रदुर्ग में रेणुका का अपहरण किया था।
रेणुका स्वामी संग सारी हदें पार
इसके बाद उसे बेंगलुरु के एक शेड में ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया और मार डाला। जानकारी में सामने आया कि शेड में रेणुकास्वामी को लकड़ी के डंडों से पीटा गया और उसे बांधकर बिजली के झटके दिए गए। फिर उसके मरने के बाद आधी रात को उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। इसके अलावा उन्होंने उसका और दर्शन फैन क्लब के सदस्य राघवेंद्र का मोबाइल फोन भी फेंक दिया, जिसने उसका अपहरण किया था।
पवित्रा गौड़ा, दर्शन मुख्य आरोपी
बता दें कि पुलिस ने अपनी जांच में उस शेड से खून के धब्बे के कुछ नमूने लिए हैं, जहां रेणुका स्वामी को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर रेणुकास्वामी ने कपड़े और जूते पहने थे उन्हें भी जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा पुलिस ने इस केस में सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया है। बताते चलें कि इस मामले में पवित्रा गौड़ा, दर्शन मुख्य आरोपी हैं, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें- सेट पर स्टार्स के साथ होता है कोई-ना-कोई पंगा, Nora Fatehi को को-स्टार ने जड़ दिया था तमाचा
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, आरोपी ने मांगी करोड़ों की रंगदारी
8 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines