Renukaswamy Murder Case: समय-समय के साथ ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ चर्चा में बना रहता है। हाल ही में इस केस में फिर से नया अपडेट आया और इस अपडेट के साथ ही ये सवाल भी कि आखिर अभिनेता दर्शन को मामले में बेल क्यों नहीं मिल रही है? दरअसल, बीते दिन यानी बुधवार को तुमकुरु जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के तीन सहयोगियों को रिहा कर दिया गया। इसी के साथ ये सवाल भी उठने लगा कि आखिर दर्शन के लिए मामला इतना पेंचिदा क्यों हो गया है?
दर्शन और पवित्रा दोनों जेल में
गौरतलब है कि ये पूरा मामला रेणुकास्वामी की हत्या का है और इस केस में दर्शन और पवित्रा सहित कई लोग जेल में बंद हैं। पवित्रा गौड़ा इस केस की मुख्य आरोपी हैं और दर्शन का भी मामले में नाम फंसा हुआ है। कथित तौर पर दर्शन ने ही रेणुकास्वामी का अपहरण करवाया और उसे यातनाएं दी। रेणुकास्वामी केस की अटोप्सी रिपोर्ट की मानें तो रिपोर्ट में बताया गया कि रेणुकास्वामी के साथ सभी हदें पार की गई और बेहद बुरी तरह से उसे प्रताड़ित किया गया।
वायरल हुई थी फोटो
इतना ही नहीं इस मामले में जेल में बंद दर्शन को लेकर ये भी सामने आया कि जेल में उन्हें कई कथित तौर पर कई सुविधाएं दी जा रही है। कुछ दिनों पहले जेल से दर्शन की एक फोटो वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अभिनेता दर्शन जेल में बैठे पार्टी करते नजर आ रहे थे। साथ ही एक वीडियो कॉल की फोटो ने भी दर्शन को लेकर खूब सवाल उठाए थे।
4 अक्टूबर को होगी सुनवाई
इस मामले में दर्शन की जमानत याचिका को कोर्ट ने 30 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन 30 सितंबर को भी केस की सुनवाई नहीं हुई और इसके तारीख फिर आगे बढ़ गई। दरअसल, इस बार दर्शन के वकील ने खुद याचिका पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी और अब दर्शन की बेल याचिका पर सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी।
दर्शन को जमानत मिलेगी या नहीं?
बता दें कि ना सिर्फ दर्शन बल्कि इस मामले में आरोपी एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा और अन्य की भी जमानत याचिका की सुनवाई स्थगित की गई है। गौरतलब है कि इसके पहले बी दर्शन की जमानत याचिका को खारिज किया जा चुका है। इतने बड़े अपराध के लिए उन्हें बेल मिलेगी या नहीं कहना मुश्किल है। इस तरह के केस में दर्शन को बेल मिलेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी?
यह भी पढ़ें- कभी किसान, तो कभी राहुल गांधी… अब सीधे बापू पर टिप्पणी! Kangana Ranaut के वो बयान जिन पर हुआ बवाल
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
45 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines