Renukaswamy Murder Case: इन दिनों अभिनेता दर्शन, रेणुकास्वामी मर्डर केस की वजह से चर्चा में हैं। इस केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। जबसे दर्शन का नाम इस केस में आया है, तबसे सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अब तेलुगु अभिनेता नागा शौर्य ने दर्शन को सपोर्ट किया है। जी हां, नागा शौर्य ने दर्शन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो इस टाइम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दर्शन का किया सपोर्ट
नागा शौर्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो खुद अभिनेता दर्शन के संग नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए नागा शौर्य ने इसके कैप्शन में लिखा कि मृतक के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं पूरे मन से दुआ करता हूं कि इस बुरे समय में उन्हें शक्ति मिले। इसके आगे नागा ने लिखा कि लोगों इस मामले में इतनी जल्दी निष्कर्ष निकाल रहे हैं, जो सच में निराशाजनक है।
वो सपने में भी ऐसा नहीं कर सकते- नागा
नागा ने कहा कि दर्शन अन्ना ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि वो अपने सपने में भी ऐसा नहीं कर सकते, जो लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें पता है कि वो कितने दयालु और दूसरों की मदद करने में भरोसा रखते हैं। वह हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और कई लोगों के लिए ताकत बने हैं। ऐसे में भला को ऐसा कैसे कर सकते हैं। मैं इसे सच नहीं मानता, मुझे विश्वास है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।
पीड़ित परिवार के लिए भी ये कहा
इतना ही नहीं बल्कि नागा ने आगे कहा कि इसके साथ ही हमें ये भी याद रखना चाहिए कि एक अन्य परिवार भी बहुत कष्ट झेल रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में वो गोपनीयता और सम्मान के पात्र हैं। मेरा विश्वास है कि अपनी ईमानदारी और दयालुता के लिए जाने जाने वाले अन्ना निर्दोष साबित होंगे और असली अपराधी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। जैसे ही नागा का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि अभिनेता दर्शन रेणुकास्वामी मर्डर केस की वजह से चर्चा में हैं। इस टाइम ये एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। साउथ स्टार दर्शन को अपने ही एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है। दर्शन अपनी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को लेकर इतने प्रोटेक्टिव थे कि उनसे ये सहन ही नहीं हुआ कि कोई पवित्रा के संग बदतमीजी करे। इसलिए रेणुका स्वामी का पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजना दर्शन का रास नहीं आया और इसे ही रेणुकास्वामी की हत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि इसमें अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या दर्शन इसमें आरोपी साबित होंगे या वो निर्दोष होंगे?
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD का ‘कृष्णा’ कौन? जिनकी सोशल मीडिया पर बढ़ी डिमांड
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
44 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines