Renukaswamy Murder Case: साउथ में हुए रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर कुछ ना कुछ नया सामने आता ही रहता है। इन दिनों से केस फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस केस की 3991 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब केस की मुख्य आरोपी भी अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा हैं। अब सवाल ये है कि जब इतने दिनों से कहा जा रहा था कि अभिनेता दर्शन इस केस के मुख्य आरोपी हैं, तो अचानक से पवित्रा कैसे इस केस की मुख्य आरोपी बन गई?
कैसे मुख्य आरोपी बनीं पवित्रा गौड़ा?
दरअसल, इस मामले में मिली लेटेस्ट जानकारी की मानें तो यही कहा जा रहा है कि अब केस की मुख्य आरोपी दर्शन नहीं बल्कि खुद पवित्रा है। कथित तौर पर सामने आया है कि मनचले रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो भेजी थी। जब रेणुका की हरकतें बढ़ गई तो पवित्रा ने अपने कथित प्रेमी दर्शन को इसके बारे में बताया, जिसके बाद दर्शन ने कथित तौर पर रेणुका को किडनैप करने का प्लान बनाया।
कैसे किया मर्डर?
आरोप है कि इसके बाद रेणुका को किडनैप किया गया और उसके संग इंसानियत की सारी हदें पार की गई। पहले पीड़ित को बंधक बनाया गया और उसके बाद उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया गया। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि रेणुका के प्राइवेट पार्ट पर ही बिजली के झटके भी दिए गए और उसे तड़पा-तड़पाकर मारा गया।
मामले में 17 से भी ज्यादा लोग अरेस्ट
अब जानकारी है कि इस मामले में जो भी हुआ है उसकी वजह सिर्फ पवित्रा गौड़ा है। ना सिर्फ पवित्रा के साथ सारी चीजें हुई बल्कि उन्होंने ही दर्शन को ये सब बताया और इसके बाद ही मौत का ये खेल शुरू हुआ। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में मिली जानकारी तो यहां तक बता रही है कि रेणुका की हत्या के वक्त पवित्रा और दर्शन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। साथ ही इस मामले में एक-दो नहीं बल्कि 17 से भी ज्यादा लोगों को अरेस्ट किया गया है और मामले की बेहद गहनता से जांच की जा रही है।
केस में पवित्रा को हो सकती है ज्यादा परेशानी
गौरतलब है कि इस केस में पहले दर्शन को अरेस्ट किया गया था और अब तक उन्हें ही मामले का मुख्य आरोपी भी माना जा रहा था। हालांकि अब इस केस की मुख्य आरोपी पवित्रा हैं। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में एक्ट्रेस की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। रेणुका के साथ जो भी वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। हालांकि इस मामले में अब पवित्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इंसानियत की सारी हदें पार करने वाले इस मर्डर केस में अब क्या नया मोड़ आएगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा, लेकिन अभी मामला बहुत पेंचिदा है।
यह भी पढ़ें- Hina Khan को कैंसर के बाद एक और बीमारी, एक्ट्रेस ने लोगों से मांगी मदद
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
44 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines