Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आ ही जाता है। खबरों के बाजार में भी इसकी चर्चा है। वहीं, अब इस केस को लेकर जो बात सामने आई है, वो सच में बेहद हैरानी वाली है। जी हां, हाल ही में रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर जो अपडेट आया है, उसे पढ़कर तो कोई भी यही कहेगा कि एक्ट्रेस पवित्रा गोड़ा को अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है।
क्राइम सीन पर गई थी पवित्रा
दरअसल, हाल ही में पुलिस पवित्रा गोड़ा को क्राइम सीन पर लेकर गई थी। इस दौरान पवित्रा गोड़ा स्माइल करते और मेकअप करते दिखी, जो अपने आपमें हैरानी की बात है। भला कोई इंसान किसी मर्डर केस में मुख्य आरोपी हो और वो पुलिस कस्टडी में इस तरह की हरकतें करें, तो किसी को भी हैरानी होगी। जब पुलिस पवित्रा को घटनास्थल पर ले गए थे।
महिला पुलिस कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
इस दौरान एक्ट्रेस के पास मेकअप बॉक्स भी नजर आया। साथ ही वो मुस्कुरा रही थीं और बेहद शांत लग रही थी। पवित्रा को देखकर लग रहा था कि उन्हें अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। हालांकि पुलिस की इस लापरवाही पर भी एक्शन लिया गया है। जी हां, डीसीपी (पश्चिम) के ऑफिस से ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि अभिनेत्री पवित्रा गोड़ा और मशहूर कन्नड़ एक्टर दर्शन पर उनके फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। ना सिर्फ पवित्रा और दर्शन बल्कि इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को अरेस्ट किया है। दर्शन के फैन रेणुकास्वामी पर पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप था। पुलिस जांच की बात करें तो सामने आया है कि रेणुकास्वामी के साथ इंसानियत की सारी हदें पार हुई।
रेणुका के संग सारे हदें पार
जांच में आया कि पहले रेणुकास्वामी का किडनैप किया गया था। इसके बाद उसे बंधक बनाया गया और उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इतना ही नहीं बल्कि रेणुकास्वामी को बिजली के झटके देकर टॉर्चर किया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि रेणुका को गंभीर चोटे आईं और सदमे की वजह से उसकी जान चली गई। ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़ित के अंडकोष फट गए थे और उसका एक कान भी गायब था। बता दें कि रेणुका की बॉडी 9 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिली थी और उनका चेहरा भी कुत्तों ने आधा खाया हुआ था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- कभी रंग लगाकर, तो कभी हाथ पकड़कर… Jadunathjee Maharaj कौन? जिसने वासना मिटाने के लिए लिया धर्म का सहारा
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines