Renukaswamy Murder Case: इन दिनों खबरों के बाजार में रेणुकास्वामी मर्डर केस चर्चा का विषय बना हुआ है। इस केस में अब तक कई चीजें सामने आई हैं। जहां बीते दिन कन्नड़ एक्टर को इस केस में अरेस्ट किया गया। वहीं, अब केस का लेटेस्ट अपडेट भी हैरान करने वाला है। जी हां, हालिया जानकारी में सामने आया है कि अभिनेत्री पवित्रा गोड़ा ने रेणुकास्वामी को चप्पल मारने की बात कबूल कर ली है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस के सामने पवित्रा ने खूब आंसू भी बहाए हैं।
पवित्रा ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स कुछ ऐसा ही बताती हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुलिस ने पवित्रा से इस केस को लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान जहां पवित्रा ने ये कबूला है कि उसने ही सबसे पहले रेणुकास्वामी को चप्पल मारी थी। पुलिस को ये जानकारी देते हुए पवित्रा खुद को संभाल नहीं पाई और खूब रोई।
दर्शन-पवित्रा के अलावा कई नाम केस में फंसे
इसके आगे पुलिस ने जानकारी दी है कि पवित्रा के बाद बाकी के लोगों ने पट्टनगेरे, राजराजेश्वरी नगर के सीज्ड वाहन पार्किंग यार्ड में रेणुकास्वामी को बेरहमी से पीटा गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि यही पर रेणुकास्वामी को 8 जून को बंधक भी बनाया गया था। रेणुकास्वामी को टॉर्चर करने वालों में ना सिर्फ दर्शन और पवित्रा का नाम शामिल है बल्कि इन दोनों के अलावा इसमें कई नाम सामने आए हैं।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, जानकारी है कि जब रेणुकास्वामी का किडनैप किया गया था, तो उसके लिए टैक्सी ड्राइवर रवि की कार को यूज किया गया था। बता दें कि इस कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कई लोगों के घर से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए हैं। बताते चलें कि इस मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी है और पुलिस अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है।
क्या है रेणुकास्वामी मर्डर केस?
रेणुकास्वामी मर्डर केस की बात करें तो इस टाइम ये एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। दरअसल, साउथ स्टार दर्शन को अपने ही एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है। दरअसल, दर्शन अपनी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को लेकर इतने प्रोटेक्टिव थे कि उनसे ये सहन ही नहीं हुआ कि कोई पवित्रा के संग बदतमीजी करे। इसलिए रेणुका स्वामी का पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजना दर्शन का रास नहीं आया और इसे ही रेणुकास्वामी की हत्या की वजह बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Alka Yagnik को वायरल अटैक, सुनाई देना बंद, मशहूर सिंगर ने इंस्टा पोस्ट में उड़ेला दर्द
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
44 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines