Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर से रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। लंबे वक्त से अभिनेता इस केस में जेल में बंद हैं। हालांकि, दर्शन की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं और अब वो जेल में रह-रहकर तंग आ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि परेशान होकर दर्शन ने कोर्ट से बेहद बड़ी चीज की मांग भी कर दी है। आइए जानते हैं कि आखिर दर्शन ने ऐसा क्या मांग लिया?
जेल में परेशान हुए दर्शन
दरअसल, आज मंगलवार को दर्शन को 64वीं सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान दर्शन ने कहा कि अब उनके लिए जेल के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें जेल से निकलने की परमिशन नहीं है और इसलिए उन्होंने कई दिनों से सूरज भी नहीं देखा। दर्शन ने कहा कि मेरे हाथों में भी फंगस लग गई है और कपड़ों से भी बदबू आती है।
दर्शन ने मांगा जहर
दर्शन ने कहा कि मैं ऐसे नहीं जी सकता। प्लीज मुझे जहर दे दो। मेरे लिए ये लाइफ जीना मुश्किल हो गया है। मैं जेल की गंभीर परेशानियों का सामना नहीं कर सकता। दर्शन की इस अपील पर जज ने उनसे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता और ये चीजें नहीं की जा सकती, ये बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं है। कोर्ट ने इस मामले के आरोप तय करने की सुनवाई 19 सितंबर तक पोस्टपोन कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत
गौरतलब है कि रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन को दिसंबर 2024 में कर्नाटक हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी दर्शन की मुश्किलें कम नहीं हुई और सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त, 2025 को उनकी जमानत ये कहकर रद्द कर दी थी कि गवाहों से छेड़छाड़ की आशंका है।
यह भी पढ़ें- Tanishaa Mukerji ने बयां किया टूटे दिल का हाल, Kajol की बहन का छलका दर्द
संबंधित खबरें
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 min ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines