Renukaswamy Murder Case: आजकल ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ काफी सुर्खियों में है। एक इंसान कैसे दूसरे इंसान की जान का दुश्मन बन गया और किस तरह हैवानियत की सीमा पार होती गई। ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ इस बात को साबित कर रहा है कि बदले की भावना इंसान से कुछ भी करवा सकती है। हाल ही में केस में 3991 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की गई है, जिसमें कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।
रेणकुास्वामी के साथ हर हद हुई पार
रेणुका के साथ जो भी हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है। पीड़ित के साथ हर उस हद को पार किया गया, जिसकी कल्पना कोई इंसान शायद ही करता होगा। हाल ही में सामने आई जानकारी में खुलासा हुआ है और चार्जशीट में भी बताया गया है कि न सिर्फ रेणकुास्वामी के पेट और सिर पर लात मारी गई, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लातें मारी गईं, जो किसी भी इंसान के लिए असहनीय दर्द है।
प्राइवेट पार्ट पर जूतों से लात
चार्जशीट में पेज 174 और 175 पर दावा किया गया है कि दर्शन ने जबरदस्ती रेणुकास्वामी के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। रेणुकास्वामी के मोबाइल फोन की जांच करने और अश्लील तस्वीरें देखने के बाद दर्शन ने उसे बेरहमी से पीटा। दर्शन ने रेणुकास्वामी को जमीन पर गिराया। उसकी चेस्ट पर अपना एक पैर रखा और फिर उसे जोर से धक्का दिया।
पैंट उतरवा कर लांघी सीमा
इसके बाद दर्शन ने रेणुका को उसकी पैंट उतारने के लिए कहा। जब रेणुका ने ऐसा नहीं किया तो जबरदस्ती उसकी पैंट उतरवा उसके प्राइवेट पार्ट पर जूतों से वार किया गया। दर्शन के साथ अन्य आरोपियों ने भी रेणुकास्वामी पर बेरहमी से हमला किया। रेणुकास्वामी की मौत आरोपियों के जानलेवा हमले के कारण हुई।
जिंदगी की भीख मांगता रहा रेणुका
रेणुका संग हुई हैवानियत सबके सामने पानी की तरह साफ है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पीड़ित की एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी, जिसमें देखा गया था कि रेणुका बिना शर्ट के ट्रक के सामने बैठा है। इस फोटो में वह बेहद डरा, सहमा हुआ दिख रहा था और रो भी रहा था। रेणुका ने जालिमों से अपनी जान की भीख मांगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि आरोपियों पर हैवानियत सवार थी और उन्होंने रेणकुा के साथ वह हर हद पार की, जो इंसानियत को तार-तार कर रही है।
यह भी पढ़ें- Divya Mistry ने पार की सारी हदें, कैमरे के सामने उतारे कपड़े, यूजर्स को कराया हुस्न का दीदार
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
3 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
4 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
5 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
16 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
17 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
19 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
19 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines