Renukaswamy Murder Case: साउथ के मशहूर एक्टर दर्शन इन दिनों अपने फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जी हां, जब रेणुकास्वामी मर्डर केस सामने आया है, तबसे ही दर्शन लाइमलाइट में हैं। वहीं, अब इस केस में नया अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार अभिनेता दर्शन ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। जी हां, दर्शन ने कबूल किया है कि उन्होंने ही अपने फैन रेणुकास्वामी की हत्या के लिए सुपारी दी थी।
दर्शन ने पुलिस को दिया बयान
दरअसल, सामने आई जानकारी की मानें तो दर्शन ने पुलिस को अपना बयान दिया है, जिसमें दर्शन का कहना है कि अपने एक दोस्त से उन्होंने 40 लाख रुपये लिए थे, जो उधारी पर लिए गए थे। दर्शन ने ये रकम अपने अपराधी साथियों को सबूत मिटाने के लिए मुहैया कराई थी। दर्शन का मानना था कि ऐसा करने से इस हत्या के बारे में किसी को पता नहीं लगेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दुनिया के सामने इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया, जिसकी अब जांच चल रही है।
रेणुकास्वामी की हत्या के लिए सुपारी
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि दर्शन ने ही रेणुकास्वामी की हत्या के लिए सुपारी भी दी थी। जब रेणुकास्वामी को किडनैप किया गया था, तब दर्शन हत्यारों से जुड़े हुए थे और किडनैप करने से पहले रेणुकास्वामी को दर्शन के पास लाया गया था। बता दें कि ये मामला इस टाइम बेहद लाइमलाइट में है और पुलिस इस मामले की बेहद गहनता से जांच कर रही है।
ऑटोप्सी रिपोर्ट में चौंकाने वाली चीजें
बता दें कि इस केस में अब तक पुलिस ने 17 लोगों को अरेस्ट किया है और मामले की जांच जारी है। हाल ही में रेणुकास्वामी मर्डर केस में ऑटोप्सी रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बेहद चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। जी हां, ऑटोप्सी रिपोर्ट में आया कि रेणुकास्वामी संग बेहद बर्बरता की गई और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
इंसानियत की सारी हदें पार
सामने आई रिपोर्ट में दर्शन के फैन संग इंसानियत की सारी हदें पार की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि रेणुकास्वामी को पहले बंधक बनाया गया। इसके बाद उन्हें लाठियों से पीटा गया और बिजली के झटके दिए गए, जो बेहद शर्मनाक हैं। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट में कहा गया कि गंभीर चोटों और सदमे की वजह से रेणुका की जान चली गई। रिपोर्ट में सामने कहा गया कि रेणुकास्वामी के बेहद बर्बरता की गई। इस दौरान उनके अंडकोष फट गए थे और उसका एक कान भी गायब था। बता दें कि रेणुका की बॉडी 9 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिली थी और उनका चेहरा भी कुत्तों ने आधा खाया हुआ था।
यह भी पढ़ें- झूठी हैं ‘वड़ापाव गर्ल…’, खुद कहा था- बिग बॉस में नहीं जाऊंगी? अचानक कैसे बदल गया Chandrika Dixit का मन?
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines