Renukaswamy Murder Case: खबरों के बाजार में इन दिनों रेणुकास्वामी मर्डर केस (Renukaswamy Murder Case) सुर्खियों में बना हुआ है। जी हां, इस केस को लेकर तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में इस केस में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दर्शन थूगुदीप (Darshan) का भी नाम सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर दर्शन और उनकी कथित दूसरी पत्नी (गर्लफ्रेंड) पवित्रा गौड़ा को भी अरेस्ट किया है। वहीं, अब इस मामले में दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी भी बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं। जी हां, सामने आई हालिया जानकारी को देखकर तो ऐसा ही कुछ लग रहा है।
क्या पति से रिश्ता तोड़ देंगी विजयलक्ष्मी?
लेटेस्ट जानकारी की मानें तो अटकलें लगाई जा रही हैं कि हत्या के आरोप में जेल में बंद एक्टर दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी उनसे अलग होना चाहती हैं और तलाक पर विचार कर रही हैं। दरअसल, इन खबरों को ऐसे ही हवा नहीं मिली है। जी हां, जब विजयलक्ष्मी ने दर्शन के साथ अपनी सोशल मीडिया से तस्वीरें हटा दी, तो इन खबरों ने जोर पकड़ लिया। इतना ही नहीं बल्कि विजयलक्ष्मी ने अपने पति यानी दर्शन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इन सभी चीजों को देखकर कपल के अलगाव की खबरों को और हवा मिल गई है। इतना ही नहीं बल्कि खबर लिखे जान तक तो विजयलक्ष्मी का इंस्टाग्राम भी नजर नहीं आया, हो सकता है कि या तो उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है या फिर डीएक्टिवेट किया है।
Vijayalakshmi
जोरों पर हैं कपल के तलाक की खबरें
इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर सामने आया है कि बीते कई सालों से विजयलक्ष्मी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, अब दर्शन की गिरफ्तारी ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है, जिससे वह इमोशनल रूप से परेशान हो गई हैं। वहीं, अगर सूत्रों की मानें तो अगर दर्शन पर लगे आरोप सही साबित हुए तो विजयालक्ष्मी ने दर्शन से अलग होने का मन बना लिया है।
अभी तक नहीं आई कोई ऑफिशियल जानकारी
हालांकि इसको लेकर अभी तक विजयलक्ष्मी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर नहीं किया है और ये महज अफवाहें हैं। हालांकि ये सच हैं या झूठ ये तो अब वक्त ही बताएगा। बता दें कि अभिनेता दर्शन, रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में आरोपी हैं। वहीं, अगर दर्शन इस मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इसके साथ ही बड़ी और देखने वाली बात ये भी होगी कि इन सबके बीच विजयलक्ष्मी क्या फैसला लेंगी? क्या वो अपने पति से अलग हो जाएंगी या सब भूलकर आगे बढ़ जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के ऑनस्क्रीन ‘भाई’ ने वड़ा पाव से किया गुजारा, 25 लड़कों संग शेयर किया रूम, ऐसे बने स्टार
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines