Renuka Swamy Murder Case: रेणुका स्वामी हत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की नई चार्जशीट में खुलासा हुआ कि कैसे दर्शन और पवित्रा गौड़ा की लव स्टोरी में रेणुका स्वामी विलेन बना और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि बीते दिनों हत्या में शामिल आरोपी प्रदोष ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि रेणुका स्वामी सिर्फ पवित्रा गौड़ को नहीं बल्कि साउथ की दो अन्य एक्ट्रेस को भी अश्लील मैसेज भेज रहा था।
अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। दरअसल, पवित्रा गौड़ा ने कथित तौर पर पुलिस को बताया है कि कैसे उन्हें रेणुका स्वामी की तरफ से अश्लील मैसेज और वीडियो मिल रहे थे। उन्होंने दर्शन को इस बारे में बताया और फिर कैसे हत्या की पूरी साजिश रची गई।
दर्शन के करीब कैसे आईं पवित्रा?
चार्जशीट का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा गौड़ा ने पुलिस के सामने कई राज खोले। उन्होने बताया कि पहली बार वो कैसे दर्शन से मिलीं और दोनों किस तरह से करीब आने लगे। अपने संबंध पर बात करते हुए पवित्रा ने कहा, ‘जब साल 2013 में पहली बार मैं दर्शन से मिली तो मुझे नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘साल 2014 में मैं बुलबुल का ऑडिशन दे रही थी। उस वक्त मैंने दर्शन के साथ अपनी मॉडलिंग प्रोफाइल को शेयर किया। मैंने एक जाने-माने मैनेजर से उनका नंबर हासिल किया।’
पवित्रा गौड़ा ने आगे बताया, ‘जब मैंने ऑडिशन को लेकर पहली बार दर्शन से कॉन्टेक्ट किया तो वो पूरा हो चुका था। उन्होंने कहा कि अगर कोई नई फिल्म आएगी तो वो मुझे बताएंगे। इसके बाद हमारे बीच व्हाट्सएप और कॉल के जरिए बातचीत शुरू हो गई।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘2024 में जब दर्शन अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ मुझे बिना बताए दुबई चले गए, उस वक्त मेरा दर्शन से झगड़ा हो गया था। मैंने उनसे बातचीत करनी बंद कर दी थी।’
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने फिर लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, क्या Arjun Kapoor से ब्रेकअप का दे रहीं इशारा?
लगातार मिल रहे थे अश्लील मैसेज
रेणुका स्वामी की हत्या पर बात करते हुए पवित्रा गौड़ा ने आगे बताया, ‘मेरे पास इंस्टाग्राम केएस गौतम 1990 से एक व्यक्ति की तरफ से अश्लील मैसेज आ रहे थे। मुझे कई अश्लील वीडियो और फोटो भी भेजे जा रहे थे। मैंने पहले इसकी शिकायत नहीं की थी। बाद में मैंने पवन से बात की और इन अश्लील मैसेज को भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए कहा। इसके बाद पवन ने दर्शन के फैंस से चित्रदुर्ग में उसका पता लगाने के लिए कहा था।’
पवित्रा गौड़ा ने कथित तौर पर आगे कबूल किया कि तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार रेणुका स्वामी को ढूंढ निकाला गया। कथित तौर पर दर्शन से जुड़े लोगों के आदेश पर उन पर हमला किया गया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पुलिस की ओर से रेणुका स्वामी मर्डर मामले में 3,991 पन्नो की प्राथमिक चार्जशीट पेश की गई है, जिसमें घटनाक्रम और हर आरोपी की संलिप्तता के बारे में बताया गया है। बता दें कि दर्शन को इस वक्त बल्लारी जेल में रखा गया है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
4 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
4 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
6 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines