हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जेल में बंद एक्टर दर्शन की फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब मैनेजर की सुसाइड का मामला आया सामने

Renuka swamy Murder Case: एक्टर रेणुका स्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन थूगुदीपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक्टर के मैनेजर की मौत से जुड़ा नया खुलासा हुआ है, जो चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
Renuka Swamy Murder Case.

Renuka Swamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा का नाम जब से अपने फैन रेणुका स्वामी के मर्डर केस में सामने आया है, उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्टर फिलहाल जेल में बंद हैं और अब उनसे जुड़े रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब दर्शन के मैनेजर को लेकर खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के मैनेजर श्रीधर ने कथित तौर पर बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें आत्महत्या करने की वजह का खुलासा भी किया गया था। यहां आपको बता दें कि मैनेजर की आत्महत्या वाला ये मामला आज का नहीं बल्कि एक साल पुराना है। मैनेजर श्रीधर ने करीब एक साल पहले अप्रैल महीने में कथित तौर पर आत्महत्या की थी। ये मामला रेणुका स्वामी केस के बीच फिर चर्चा में आ गया है।

क्यों चर्चा में आया मैनेजर मौत का मामला?

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर श्रीधर का शव एक्टर दर्शन थूगुदीपा के बेंगलुरु स्थित फार्म हाउस में मिला था। शव के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला था कि अकेलेपन की वजह से ये कदम उठाया गया है। अपनी मौत की वजह मैनेजर खुद ही है। अब जब दर्शन अपने फैन के मर्डर मामले में जेल में बंद हैं तो उनके मैनेजर श्रीधर का सुसाइड केस फिर से ओपन हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है Kota Factory स्टार्स के Nickname? जीतू भैया का नाम सुन आ जाएगी हंसी!

दूसरा मैनेजर 6 साल से लापता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर दर्शन थूगुदीपा का एक और मैनेजर मल्लिकार्जुन है, जो पिछले करीब 6 साल से लापता चल रहा है। बताया जाता है कि मल्लिकार्जुन का साल 2018 के बाद से कोई अता-पता नहीं है। इस घटना ने एक्टर की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि एक्टर दर्शन थूगुदीपा पर अपने ही फैन रेणुका स्वामी के मर्डर का आरोप लगा है, जिसके बाद से वो पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन के फैन रेणुका स्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। इसके बाद ही उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में पुलिस रेणुका स्वामी की मौत को सुसाइड मानकर चल रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले रिपोर्ट हुए। रिपोर्ट में रेणुका स्वामी की बॉडी पर कई चोट के निशान पाए गए थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें