Renu Dhariwal: टीवी से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक के कई किरदार ऐसे हैं, जो सालों बाद भी बेहद पॉपुलर हैं. आज हम आपको छोटे पर्दे के एक ऐसे ही किरदार के बारे में बता रहे हैं, जो सालों से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन उनके एक नेगेटिव रोल से वो घर-घर में फेमस हो गई थी. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यहां किसकी बात हो रही है, तो आपको बता देते हैं कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ की ‘सूर्पणखा’ हैं.
‘रामायण’ की ‘सूर्पणखा’
छोटे पर्दे के मशहूर शो और रामानंद सागर की रामायण के कई किरदार ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं. इन्हीं रोल्स में से एक हैं ‘रामायण’ की ‘सूर्पणखा’. इस किरदार को किसी और ने नहीं बल्कि अभिनेत्री रेनू धारीवाल ने निभाया था. अपने इस रोल से रेनू धारीवाल घर-घर में बेहद मशहूर हो गई थी और उन्होंने एक अलग ही पॉपुलैरिटी हासिल की थी. भले ही आज रेनू पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनका ये रोल आज भी बेहद फेमस है.
एक्टिंग से बेहद दूर था परिवार
टीवी पर फेमस हुई ‘रामायण’ की ‘सूर्पणखा’ को कौन नहीं जानता. रेनू ने इस रोल के लिए बेहद मेहनत की थी और दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी. दरअसल, रेनू के परिवार का एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. इसलिए वो अपने घर से भागकर मुंबई आई थी. मुंबई आने के बाद उन्होंने एक एक्टिंग क्लास में एडमिशन लिया था. इसी क्लास में गोविंदा भी पढ़ते थे.
कैसे इम्प्रेस हुए थे रामानंद सागर?
एक नाटक के दौरान रेनू ने गोविंदा की मां का रोल अदा किया था. उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र 20-22 साल रही होगी. इस उम्र में उनकी एक्टिंग देखकर रामानंद सागर बेहद इम्प्रेस हुए थे. उस वक्त उन्होंने सोचा कि इस उम्र में रेनू ने इस किरदार को इतने शानदार ढंग से कैसे निभाया? और नाटक में देखने के बाद ही रामानंद सागर ने उन्हें रामायण में कास्ट किया था.
रेनू धारीवाल को ‘सूर्पणखा’ के रोल के लिए कितनी फीस मिली?
‘रामायण’ की ‘सूर्पणखा’ को उनके इस पॉपुलर रोल के लिए उस समय 30 हजार रुपये मिले थे. हालांकि, रेनू के लिए ये रोल अदा करना आसान नहीं था और उन्होंने इसके लिए बेहद मेहनत की थी. ‘सूर्पणखा’ के रोल के लिए रेनू ने दिन-रात मेहनत की थी. इसके अलावा भी रेनू ने कई शानदार किरदार निभाए हैं, लेकिन अब रेनू पर्दे से पिछले 38 साल से दूर हैं.
यह भी पढ़ें- ‘आज सब कुछ दांव पर लगा है, मेरे आंसू…’, Pawan Singh की वाइफ ने फिर लोगों से की अपील, Jyoti Singh ने लगाई गुहार
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
20 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
2 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines