Renu Desai on Divorce With Pawan Kalyan: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों साउथ के ‘पावर स्टार’ पवन कल्याण का नाम खूब चर्चा में है। पवन कल्याण ने हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि इन दिनों पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों हैं। जी हां, हाल ही में पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रेनू देसाई ने पवन से तलाक पर कुछ ऐसा खुलासा किया, जिससे पवन की पर्सनल लाइफ के बारे में फिर से चर्चा होने लगी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर रेनू देसाई ने ऐसा क्या कहा है?
यूजर्स करते हैं ट्रोल
रेनू देसाई ने पवन संग अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने पवन को नहीं छोड़ा है बल्कि वो पवन ही हैं, जिन्होंने उन्हें तलाक देकर रशियन मॉडल संग तीसरी शादी कर ली। दरअसल, पवन संग रेनू का रिश्ता टूटने पर लोग अभी भी रेनू को जिम्मेदार मानते हैं। ऐसे में रेनू को इसके लिए कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
रेनू ने दिया जवाब
वहीं, जब एक पवन के एक फैन ने रेनू के इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसको लेकर कमेंट किया तो रेनू ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर आपमें थोड़ा-सा भी दिमाग है, तो आप इस तरह की मूर्खतापूर्ण बातें नहीं करते। पवन ने मुझे खुद छोड़ा था ना कि मैंने उन्हें। मुझे छोड़कर उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली। इस तरह की बातें केवल परेशान करती हैं, प्लीज ऐसे बयान ना दें। बता दें कि पवन कल्याण और रेनू देसाई की शादी से दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी का नाम आध्या है और बेटे का नाम अकीरा है।
अन्ना लेजनेवास संग की है तीसरी शादी
इसके साथ ही अगर पवन की तीसरी वाइफ की बात करें तो अब उन्होंने अन्ना लेजनेवास संग शादी कर ली है। वहीं, अगर रेनू की बात करें तो पवन से अलग होने के बाद उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और शादी करने का फैसला लिया है। हालांकि जब पवन से अलग होने को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है, तो वो अक्सर इसे इग्नोर करती हैं।
पवन की मैरिड लाइफ
बता दें कि अपनी लाइफ में पवन ने तीन शादियां की हैं। जी हां, पवन की पहली वाइफ का नाम नंदिनी हैं, जिनसे उनकी शादी 1997 में हुई थी। हालांकि साल 2008 में दोनों अलग हो गए थे। साल 2009 में पवन कल्याण ने दूसरी शादी रेनू देसाई से की थी और ये शादी भी तीन साल ही चल पाई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें- कंट्रोवर्शियल का टैग, बेबाक बोल, अब बकरीद पर बयान, Swara Bhasker बोलीं- क्यों नहीं मिलता काम?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
11 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
14 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
15 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines