‘एबीसीडी’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के जरिए घर-घर तक डांस का पैशन पहुंचाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा अपनी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ लेकर आए हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में लीड किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया है। फिल्म में पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए रेमो डिसूजा ने बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद अभिषेक बच्चन कैसे बने थे?
अभिषेक बच्चन की कास्टिंग पर बोले रेमो डीसूजा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया इंटरव्यू में रेमो डिसूजा ने बताया कि फिल्म ‘बी हैप्पी’ के लिए उनकी पहली और आखिरी पसंद अभिषेक बच्चन थे। उन्होंने कहा कि ‘जब फिल्म के मुख्य किरदार शिव की बात आई तो मैंने अभिषेक बच्चन को अपनी पहली और आखिरी पसंद बनाया था। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं।’ रेमो ने आगे कहा कि अभिषेक बच्चन भले ही अच्छे डांसर हैं लेकिन ऑडियंस उन्हें डांस के साथ जोड़कर नहीं देखती है। ये सबसे बड़ा ‘कॉन्ट्रास्ट’ था और इसलिए शिव का रोल उनके लिए परफेक्ट था।
प्रोफेशनल डांसर नहीं था चाहिए
रेमो डिसूजा ने आगे बताया कि फिल्म ‘बी हैप्पी’ में वह शिव के किरदार में ऐसा टच चाहते थे, जो प्रोफेशनल डांसर नहीं हो और इसी सच्चाई को दिखा सके। अभिषेक बच्चन ने मुझे हर सीन में चौंकाया है। मैं काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं कि दर्शक भी फिल्म में उनके इमोशन और गहराई को देख सकेगी। बता दें कि फिल्म में इनायत वर्मा ने अभिषेक बच्चन की बेटी ‘धारा’ का किरदार प्ले किया है।
यह भी पढ़ें: पापा आमिर खान से मिलकर छलके इरा खान के आंसू, वीडियो देख फैंस भी हैरान
सच्ची घटना से इंस्पायर्ड है फिल्म
जाहिर है कि रेमो डिसूजा अपनी अधिकतर फिल्में सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड होकर बनाते हैं। उनकी ये फिल्म ‘बी हैप्पी’ भी सच्ची घटनाओं से इंस्पायर होकर बनाई गई है। खुद रेमो डिसूजा ने बताया कि डांस रियलिटी शोज में उन्होंने जो रियल लाइफ स्ट्रगल की कहानियां सुनी हैं, उन्हीं से इंस्पायर होकर ‘बी हैप्पी’ की कहानी बुनी गई है। कोरियोग्राफर ने आगे कहा कि ‘वह हमेशा से एक इमोशनल कहानी बनाना चाहते थे जिसमें एक पिता और बेटी के बॉन्ड को गहराई से दिखाया जा सके।’
240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम
रेमो डिसूजा ने आगे कहा कि उन्होंने डांस रियलिटी शोज में देखा है कि बच्चे अपने सपनों के पीछे भागने के लिए कैसे जिंदगी की मुश्किलों का सामना करते हैं। उस वक्त उन्हें महसूस हुआ कि ऐसी एक कहानी बड़े पर्दे पर लानी चाहिए।’ बता दें कि फिल्म ‘बी हैप्पी’ प्राइम वीडियो पर इंडिया समेत 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरी में स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा के अलावा नोरा फतेही, हरलीन सेठी और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines