---विज्ञापन---

Remembering Rishi Kapoor: नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर के जन्मदिन पर यूं किया याद

मुंबई: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor 70th Birthday) की आज 70वीं जन्मतिथी है। इस मौके पर फैंस नम आंखों के साथ उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं अभिनेता की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor remembers late husband Rishi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दोनों […]

---विज्ञापन---

मुंबई: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor 70th Birthday) की आज 70वीं जन्मतिथी है। इस मौके पर फैंस नम आंखों के साथ उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं अभिनेता की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor remembers late husband Rishi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दोनों को एक साथ देखा जा सकता है।

नीतू कपूर (Neetu Kapoor Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वो अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक साथ कितने खुश हैं और पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। नीतू ने ऋषि के कंधों पर अपना सिर रखा है और उनके गाले पकड़ने के लिए हाथ उठाया है। वहीं ऋषि कपूर भी गूफी अवतार में एक ओवर साइज्ड चश्मे को लगाए देखे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें साड़ी पहन Akshara Singh ने किया जबरदस्त डांस, फैंस के उड़े होश

बता दें, 4 सितंबर को दिवंगत दिग्गज अभिनेता 70 साल के हो गए। कैंसर से जूझने के बाद साल 2020 में एक्टर का निधन हो गया। पोस्ट को साझा करते हुए नीतू ने कैप्शन दिया “हैप्पी बर्थडे” साथ में एक लाल दिल वाली इमोजी भी ड्रॉप की। नीतू की पोस्ट पर सोनी राजदान समेत कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

---विज्ञापन---

https://musclemx.com/) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

ऋषि और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत पिता को याद किया। अपनी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हम आपको बहुत याद करते हैं, खासकर आज लेकिन ‘हंसते हुए, आंसू नहीं, हमारी आंखों में’। लव यू पापा।” रिद्धिमा ने अपने जन्मदिन के नोट में एक सफेद दिल वाला इमोजी को भी जोड़ा।

---विज्ञापन---

ऋषि दो साल तक ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से जूझते रहे और 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनका निधन हो गया। भारत लौटने से पहले उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था। वह 67 वर्ष के थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Aishwarya Rai Bachchan जैसी दिखनी वाली लड़की का वीडियो हो रहा वायरल, देखें

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बता दें, उन्हें आखिरी बार मरणोपरांत 2022 की फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में देखा गया था। आज ऋषि कपूर की 70वीं जन्मतिथी पर फैंस उन्हें नम आंखों से याद रहे हैं।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 01:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola