Rekha on Dancing With Amitabh Bachchan: नेटफ्लिक्स पर आने वाली सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में हाल ही में एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा पहुंचीं। इस दौरान रेखा ने बहुत सारी बातें की। उन्होंने बताया कि वो लता मंगेशकर जैसी बेटी अगले जन्म में चाहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बिग बी को भी याद किया। हालांकि उन्होंने अमिताभ का नाम सीधे तौर पर तो नहीं लिया लेकिन रेखा की भावनाएं साफ जाहिर हो रही थीं। क्या कुछ कहा रेखा ने चलिए आपको बताते हैं।
‘उनके सामने आते ही अंग-अंग थिरकने लगता है’
दरअसल ऑडियंस में से एक फैन पूछते हैं कि आपने फिल्म सुहाग में आपने डांडिया किया था। आप एक साउथ इंडियन हैं और साउथ इंडियन होकर आपने काफी अच्छा गुजराती डांडिया किया था। तो आपने इतना अच्छे से कैसे मैनेज किया। फैन के इस सवाल पर रेखा ने जवाब दिया कि ‘इस फिल्म में जो मेरे सामने थे, वो शख्स ऐसे हैं कि उनके सामने अपने आप ही डांस निकल जाता है। डांडिया क्या, उनके सामने तो अंग-अंग थिरकने लगता है।’
रेखा ने केबीसी का नाम सुनकर क्या कहा?
शो के दौरान कपिल ने रेखा से एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि एक बार मैं और मेरी मम्मी केबीसी का शूट कर रहे थे। मम्मी से अमिताभ बच्चन सर ने पूछा कि देवी जी आपने इन्हें क्या खाकर पैदा किया है। जिसपर रेखा ने ही जवाब दे दिया दाल और रोटी। इसके बाद कपिल ने भी दाल और रोटी कहा। यहां तक तो ठीक था। इसके बाद रेखा ने कहा कि मुझसे पूछिए ना, मुझे एक-एक डायलॉग याद है। रेखा की इस बात से साफ जाहिर है कि वो बिग बी के शो को काफी अच्छे से फॉलो करती हैं।
रेखा ने लता दीदी का भी किस्सा बताया
शो के दौरान रेखा ने लता मंगेशकर की भी मिमिक्री की। उन्होंने कहा कि ‘मैंने लता दीदी को एक बार कहा कि मुझे अगले जन्म में आपके जैसी बेटी चाहिए। इस पर लता दीदी ने कहा कि अगले जन्म में क्यों, इस जन्म में क्यों नहीं मम्मा।’
यह भी पढ़ें: गजब बेइज्जती है! Tamannah Bhatia और Nora Fatehi की एंट्री पर अनूप जलोटा और शंकर महादेवन ने लगाई रोक
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines