Rekha Birthday: 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली और उस दौर की टॉप एक्ट्रेस में शुमार सदाबाहर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मी रेखा ने साल 1969 में आई फिल्म ‘अंजाना’ से महज 15 साल की उम्र में अपनी करियर की शुरुआत की थी। रेखा ने अपने लंबे करियर में करीबन 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री मारने के बाद अपना नाम बदल कर रेखा रख लिया था। एक्ट्रेस अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग साझा करती हैं।
एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। 68 साल की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती कम नहीं हई हैं। उस दौर से लेकर आज एक्ट्रेस की खूबसूरती के फैंस कायल रहे हैं। पिछले 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली रेखा ने कई टॉप बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम किया है, जिसमें उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पसंद की जाती थी। हालांकि, दोनों के प्यार किस्सों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है।
यह भी पढ़ें: ‘लोगों में पाखंड भरा है…’, फिलिस्तीन का सपोर्ट करते हुए Swara Bhaskar ने दिया बड़ा बयान; हो रहीं ट्रोल
Rekha had become unconscious after giving a kissing scene (Credit – Google)
पहले किसिंग में बेहोश हो गईं थीं Rekha
रेखा ने अपने करियर की शुरुआकत महज 15 साल की उम्र में फिल्म ‘अंजाना’ से की थी। एक्ट्रेस की इस फिल्म का एक किस्सा आज भी याद किया जाता है, जब एक्ट्रेस ने अपना पहला किसिंग सीन दिया था और इस दौरान वो बेहोश भी हो गई थीं। दरअसल, बताया जाता है कि फिल्म में रेखा ने विश्वजीत चटर्जी के साथ 5 मिनट का किसिंग सीन किया था, जिसने उस दौर में खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं। इस सीन के बाद रेखा बेहोश हो गई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो इस सीन के बाद रेखा इतनी ज्यादा घबरा और डर गई थीं कि उनको बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। डर उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।
अपनी फिल्म में खुद गाए दो गाने
रेखा (Rekha) की सदाबहार फिल्मों में से एक साल 1981 में रिलीज हुई ‘उमराव जान’ भी है, जिसको खूब पसंद किया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए रेखा ने खासतौर से उर्दू भाषा सीखी थीं। रेखा एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं और उनके ज्यादातर फैंस ये भी नहीं जानते कि रेखा ने अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ में दो गाने खुद गाए थे, जिनको आज भी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं रेखा और हेमा मालिनी एक समय पर पक्की दोस्त हुआ करती थीं।
Rekha 69th Birthday
मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं Rekha
लंबे वक्त से सिंगल लाइफ जी रहीं रेखा अपनी मांग भरती हैं, जिसको देखने के बाद फैंस को ये धोखा हो जाता है कि वो किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों का यही कहना है वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, अपने एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने खुद बताया था कि वो किसी के नाम का सिंदूर नहीं भरती हैं बल्कि फैशन के तौर पर लगाती हैं। उन्हें मेकअप करना और सिंदूर लगाना पसंद है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines