Reem Shaikh Accident: पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस एक भयानक हादसे का शिकार हो गई हैं और इसमें उनके चेहरे को काफी नुकसान हुआ है। एक्ट्रेस ने अब खुद सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी दी है। रीम शेख का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस भी घबरा गए हैं। एक्ट्रेस के चेहरे का जो हाल दिख रहा है उसके बाद किसी को भी उनकी टेंशन हो जाएगी।
रीम शेख के साथ हुआ एक्सीडेंट
एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का आधा चेहरा खराब नजर आ रहा है। उनके फेस पर काफी निशान दिख रहे हैं जैसे उनके चेहरे पर कुछ गिर गया हो। एक्ट्रेस होने के नाते अपने फेस का ये हाल देखकर रीम कितनी घबराई होंगी उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा लग रहा है जैसे उनके मुंह पर तेल के छींटे पड़ गए हों या फिर पटाखों की चिंगारी पड़ी हो। हालांकि, उनके चेहरे का ये हाल कैसे हुआ है अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
एक्ट्रेस के साथ कब हुआ हादसा?
दूसरी तरफ अब रीम शेख ने अब एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने पहले रिवील किया कि ये हादसा उनके साथ 3 तारीख को हुआ था। उन्होंने लिखा, ‘बदकिस्मती से मेरे साथ एक हादसा हो गया लेकिन भगवान ने मुझे उस एक्सीडेंट से बचा लिया जो मेरी जिंदगी बदल सकता था। चमत्कार क्या होते हैं… आपकी उंगली के एक क्लिक से आपके हाथ में आपकी पसंदीदा चॉकलेट आना नहीं बल्कि अच्छी टाइमिंग और प्लानिंग। जो मेरी जिंदगी बदल सकता था उससे बचाने के लिए मैं उस ताकत की शुक्रगुजार हूं। हर चीज के लिए अल्लाह का शुक्र है, अल्लाह का शुक्र है मुझे ताकत देने के लिए कि मैं इस हालात को हैंडल कर पाई वो भी ग्रेस और बड़ी सी मुस्कान के साथ।’
यह भी पढ़ें: ‘बेबी’ के बर्थ से पहले क्यों ट्रोल हुईं Deepika Padukone? अस्पताल में एक्ट्रेस; इंटरनेट पर छिड़ी बहस
एक्ट्रेस ने जताया आभार
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं उन दोस्तों की शुक्रगुजार हूं जो ये होने के बाद मेरे पास भागे-भागे आए और मेरा ध्यान रखा, तुम लोगों के प्यार की वजह से मैं अपना दर्द भूल गई, मैं तुमसे प्यार करती हूं। पापा, मम्मी, दादी आप तीन मेरी ताकत हो। उन सभी लोगों को जिन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं इस मुश्किल हालात में डिप्रेस न हो जाऊं, उन सभी को जिन्होंने मेरा ध्यान रखा और मेरे सबसे प्यारे फैंस को जो मेरे परिवार की तरह हैं… मैं आप लोगों से प्यार करती हूं, आप लोग मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। शुक्रिया।’ अब रीम का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं और उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines