Celebrity Weddings: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक गुड न्यूज सामने आ रही हैं। टीवी से लेकर सिनेमा जगत तक के पॉपुलर स्टार्स अपने रिलेशनशिप ऑफिशियली कन्फर्म कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ की तो वेडिंग डेट्स भी सामने आ गए हैं। जल्द ही स्टार वेडिंग का सिलसिला शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं उन 5 सेलिब्रिटीज के नाम जो शादी करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार से लेकर टीवी के मशहूर सेलेब्स तक के नाम शामिल हैं।
Naga Chaitanya
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आज ही इस कपल की हल्दी सेरेमनी हुई है। अब इनकी मेहंदी और 4 दिन में शोभिता-नागा की पत्नी बन जाएंगी। बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर को नागा और शोभिता परिवार के आशीर्वाद के साथ अपनी नई जर्नी की शुरुआत करेंगे।
Akhil Akkineni
नागा के भाई अखिल भी शादी के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ आगे की अनाउंसमेंट की है। जैनब रावदजी संग अखिल ने सगाई कर ली है और इससे उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। हालांकि, अभी इस कपल की वेडिंग डेट सामने नहीं आई है। लेकिन नागा के बाद परिवार में अगला नंबर उन्हीं का होगा।
Keerthy Suresh
पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही में बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल संग अपना रिश्ता कन्फर्म किया है। एक्ट्रेस की शादी की खबरें भी तेजी से उड़ रही हैं। इसी बीच 15 साल की डेटिंग के बाद अब एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वो इसी साल शादी करने जा रही हैं। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में एक्ट्रेस गोवा में शादी करने के लिए तैयार हैं। 11 और 12 दिसंबर को कीर्ति की शादी होगी।
Abhishek Verma
ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) फेम टीवी एक्टर अभिषेक वर्मा ने भी कल ही अपनी सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। वो जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल संग शादी करने जा रहे हैं। सगाई की तस्वीरें देखने के बाद अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार नहीं हो पा रहा है।
Jheel Mehta
तारक मेहता की पुरानी सोनू यानी झील मेहता भी शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस का ब्राइडल शावर भी हो चुका है। अब किसी भी दिन आपको उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें, झील ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे को अपना जीवन साथी चुन लिया है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
56 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines