हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Engaged के पहले नॉमिनेशन में 3 मजबूत कंटेस्टेंट पर लटकी Eviction की तलवार, फिर तगड़े ट्विस्ट ने पलट दिया गेम!

Engaged Reality Show: जियो-हॉटस्टार के नए शो एंगेज्ड में हाल ही में बड़ा एविक्शन देखने को मिला लेकिन फिर आएगा बड़ा ट्विस्ट।

विज्ञापन
Engaged Reality Show

Engaged Reality Show: जियो-हॉटस्टार के नए शो एंगेज्ड में अब हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में हाल ही के एपिसोड में एक तगड़ा एविक्शन देखने को मिला। तीन सबसे मजबूत लग रहे कंटेस्टेंट्स ने शो को अलविदा कह दिया। उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल के शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था।

जिसमें हर किसी ने अपना-अपना कनेक्शन बना लिया। इस शो का मकसद है आखिरी तक किसी एक कपल के बीच रोका कराना। पूरी जर्नी के दौरान जिस कपल के बीच सबसे ज्यादा प्यार नजर आएगा और जो जोड़ी हर मुश्किल एविक्शन का सामना कर आखिरी तक पहुंचेगी, वो ये शो जीत जाएगी। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर कौन-कौन एविक्शन का शिकार हुआ है।

प्रिथवीर, करण और आयरा हुए बाहर

सबसे पहले कंटेस्टेंट्स के बीच वोटिंग हुई। 10 कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को बाहर करने के लिए वोट डाले। सबसे ज्यादा वोट्स मिले आयरा को, जिन्हें लगभग हर लड़की ने ही वोट डालकर बाहर निकालने के लिए वोट किया। आयरा को बाहर निकालने के लिए 6 वोट्स मिले। इसके बाद प्रिथवीर और करण को भी 4-4 लोगों ने वोट डाला ताकि वो शो से एविक्ट हो जाएं। हालांकि फिर एक ट्विस्ट आया और पूरी की पूरी गेम ही पलट गई।

विज्ञापन

‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ में तगड़ा ट्विस्ट

इसके बाद शो में आया नया ट्विस्ट और नो एलिमिशन हो गया जिसकी वजह से तीनों में से कोई भी कंटेस्टेंट शो से बाहर नहीं गया। प्रिथवीर ने कहा कि अब वो सभी को बताएंगे कि गेम आखिर कैसे खेली जाती है। वहीं आयरा ने भी कहा कि अब गेम खेलने में मजा आएगा।

कैसा है शो ‘एंगेज्ड रोका या धोका’?

जियोहॉटस्टार पर उर्फी जावेद लेकर आई हैं नया डेटिंग शो ‘एंगेज्ड रोका या धोका’। ये शो प्यार के मामलों में एक पॉलीग्राफ टेस्ट जैसा है। इस शो के को-होस्ट के रूप में कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी नजर आएंगे। शो में 10 सिंगल कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। जबकि इसका कॉन्सेप्ट ‘स्प्लिट्सविला’ जैसा है, फिर भी ये पूरी तरह से अलग है। शो में इंफ्लूएंसर अपने पार्टनर को ढूंढते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वही लुक, वही आवाज…Roadies में हुई Virat Kohli के हमशक्ल की एंट्री? फैंस के आए मजेदार कमेंट्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola