Raw Agent to Bollywood Entry: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर दिन कई लोग अपना करियर बनाने के लिए आते हैं। कुछ कामयाब हो जाते हैं तो कुछ गायब हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका नाम फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही पहचान रखता है। ऐसा ही एक नाम है लक्की बिष्ट (Lucky Bisht) का जो रॉ एजेंट थे और अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। जी हां, पूर्व एनएसजी कमांडो और जासूस लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी के लिए भी काम किया है। अब लक्की की एंट्री बॉलीवुड में बतौर स्क्रिप्ट राइटर हो गई है। चलिए जान लेते हैं लक्की बिष्ट की कहानी…
उत्तराखंड के रहने वाले हैं लक्की
मीडियम हाइट और सिंपल सी पर्सनालिटी रखने वाले लक्की बिष्ट का जन्म उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में हुआ था। लक्की ने 16 साल की उम्र में ही कमांडो ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। उन्होंने बतौर रॉ एजेंट इजराइल में ढाई साल बिताए। लक्की ने अपने करियर में नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में काम किया है। उन्हें साल 2009 में भारत के सर्वश्रेष्ठ एनएसजी कमांडो का पुरस्कार भी मिला है।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 की इस कंटेस्टेंट के पिता ने किया था सुसाइड, 4 साल में हो गई थी ऐसी हालत
रॉ एजेंट या गैंगस्टर कौन हैं लक्की
लकी ने लल्लनटॉप में दिए इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें रॉ एजेंट मानते हैं। कुछ उन्हें कमांडो मानते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो लक्की को गैंगस्टर मानते हैं। लक्की ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की कौन उनके बारे में क्या सोचते हैं। लक्की ने बताया कि उन्हें एक केस की वजह से तीन साल से भी ज्यादा का समय जेल में बिताना पड़ा। इस दौरान जेल में उनके साथ बहुत कुछ ऐसा हुआ जो चौंका देने वाला था। लक्की ने बताया कि बाद में सबूतों की कमी की वजह से उन्हें साल 2018 में क्लीन चिट दे दी गई। लक्की 2019 में रॉ से रिटायर्ड हो गए थे और फिर उन्होंने 2019 से ही अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया।
बतौर लेखक बॉलीवुड में की एंट्री
लकी बिष्ट ने रॉ से रिटायरमेंट के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने बतौर लेखक फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने क्यों फिल्म इंडस्ट्री का रास्ता चुना। लक्की ने बताया कि वो अब ये काम नहीं करना चाहते और आराम करना चाहते हैं। सीनियर ने पूछा कि फिर क्या करोगे तुम्हें तो कुछ आता ही नहीं है तो लक्की ने कहा कि वो फिल्मों की कहानियां लिखेंगे। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि जेल में जब वो थे तो उन्होंने कुछ नहीं किया सिर्फ और सिर्फ फिल्में देखी। शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो जो उनसे बची हो। कुछ तो ऐसी मूवी हैं जो उन्होंने 20-20 बार देख डाली। जानकारी के लिए बता दें कि R.A.W. हिटमैन: द रियल स्टोरी ऑफ़ एजेंट लीमा साइमन एंड शूस्टर के नाम से उनकी बायोग्राफी भी बन गई है।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड पर भड़के अरबाज, बिग बॉस के घर में अभिजीत के साथ नजदीकी पर बोले- कोई भी मर्द…
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
37 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines