Shivani Misra
Read More
---विज्ञापन---
Ravindra Mahajani Died: मराठी एक्टर-डायरेक्टर रवींद्र महाजनी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर पुणे के अपने किराए के मान में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर से अफरा-तफरी मच गई है। खबरों की मानें तो एक्टर पिछले 7-8 महीनों से अकेले ही रह रहे थे।
शुक्रवार को पुणे के तलेगांव दाभाड़े के अंबी में ज़र्बिया सोसायटी में मशहूर एक्टर और डायरेक्टर रवींद्र महाजनी का शव पाया गया है जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। दरअसल पड़ोसियों को शुक्रवार शाम से कुछ दुर्गंध आ रही थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया। सूचना मिलते ही तलेगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो एक्टर का शव पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जांच की मानें तो शव करीब 2-3 दिन पुराना है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत के बाद परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि एक्टर का बेटा खुद टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। रवींद्र महाजनी के बेटे गशमीर मराठी और टेलीविजन दोनों इंडस्ट्री में ही काफी पॉपुलर हैं। वे हाल ही में पॉपुलर शो इमली में नजर आए थे।
बात करें रवींद्र महाजनी की तो उन्होंने ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकुि उन्हें असली सफलता 1974 में बनी फिल्म झुंज से मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘आराम हराम है’, ‘लक्ष्मी’, ‘लक्ष्मी ची पावलम’,’ देवता’, ‘गोंधलाट गंडल’ और ‘मुंबई चा फौजदार’ जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ में देखा गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।