Ravindra Jain Death Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सिंगर मिल जाएंगे, लेकिन कुछ सिंगर्स ऐसे भी हैं, जो आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके गाने और उनकी आवाज आज भी जहन में ऐसे ताजा है जैसे कल ही बात हो। आज हम ऐसे ही एक फनकार और सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की न जाने कितनी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया है और साथ ही ‘रामायण’ (Ramayana) जैसे पवित्र ग्रंथ में भी संगीत दिया है, जिसको आज भी पसंद किया जाता है।
आज हम 28 फरवरी, 1944 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ में जन्में रवींद्र जैन (Ravindra Jain) के बारे में बात करने जा रहे हैं। रवींद्र जैन जब चार साल के थे तब उनके पिता ने उनके लिए घर पर ही संगीत की शिक्षा की शुरू करवा दी थी, क्योंकि वो बचपन से ही देख नहीं पाते थे, लेकिन उनकी आवाज में वो जादू था, जो किसी की भी आंखों में आंसू ले आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांच और हीरा’ से की थी।
यह भी पढ़ें: सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, भूल कर भी न देखें
अनगिनत फिल्मों में दी अपनी आवाज
इसके बाद सिंगर ने ‘नजर आती नहीं मंजिल’, ‘सौदागर’, ‘अंखियों के झरोखों से’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ और ‘हिना’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी आवाज का जादू दिखाने के साथ-साथ गोनों को कंपोज और डायरेक्टर भी किया। इतना ही नहीं उनको सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
‘रामायण’ में भी दी अपनी आवाज
फिल्मों के अलावा रवींद्र जैन ने साल 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले फेमस पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में भी संगीत दिया था, जिसमें उन्होंने रामायण की कुछ चौपाइयां खुद गाई थीं। आज भी रामायण में दी गई उनकी आवाज को आज भी याद और पसंद किया जाता है।
Raj Kapoor ने सवा रुपये खरीदा था गाना
वैसे तो रवींद्र जैन (Ravindra Jain) से जुड़े कई किस्से हैं, लेकिन राज कपूर (Raj Kapoor) से जुड़ा एक किस्सा बेहद फेमस है। बताया जाता है कि एक बार एक शो के दौरान राज कपूर ने सिंगर की परफॉर्मेंस देखी, जिससे खुश होकर उन्होंने सिंगर के पत्नी दिव्या को सवा रुपये दिए और कहा कि अगर ये गाना किसी को अब तक न दिया हो तो ये आज से मेरा हुआ।
ये गाना ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते’ था, जिसके बाद एक्टर ने सिंगर को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया। बता दें कि रवींद्र जैन ने 71 साल की उम्र में साल 2015 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। (Ravindra Jain Death Anniversary)
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
36 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines