मशहूर साउथ एक्टर रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती तलाक से पहले एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं। इन दोनों का तलाक बेहद कंट्रोवर्शियल होता जा रहा है। हाल ही में रवि मोहन ने अपनी पत्नी पर जो भी आरोप लगाए थे, उसके बाद आरती ने चुप्पी तोड़ दी है। आरती का नया पोस्ट सामने आया है। इसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं। आरती ने सोशल मीडिया पर अब 3 पन्नों का नोट शेयर कर पूरी दुनिया को सच्चाई बताई है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या- क्या खुलासे किए हैं?
बाहरी इंसान की वजह से टूटी रवि मोहन और आरती की शादी
आरती ने लिखा, ‘ड्रामा के बजाय डिग्निटी को चुनने वालों के लिए बहुत कम जगह है। हाल ही में हुई मैनिपुलेशन ने मेरे लिए आखिरी बार बोलने के अलावा कोई रास्ता नहीं छोड़ा। सच को हमेशा के लिए सामने लाना होगा- पैसा, पॉवर, इंटरफेरेंस या कंट्रोल- इनमें से किसी भी वजह से हमारी शादी नहीं टूटी। हमारी शादी में एक तीसरा इंसान है। जिस चीज ने हमें तोड़ा वो हमारे बीच का नहीं- ये कोई बाहरी इंसान था। तुम्हारी ‘light of your life’ हमारे जिंदगी में सिर्फ अंधेरा लेकर आया। यही सच है। ये इंसान पहले से ही तस्वीर में था- तलाक के पेपर्स फाइल होने से बहुत पहले। ये अनुमान नहीं है। मेरे पास सबूत हैं।’
कंट्रोलिंग पत्नी होने पर तोड़ी चुप्पी
आरती ने आगे लिखा, ‘मुझे एक कंट्रोलिंग वाइफ कहा जाता है, लेकिन अगर अपने पति को हानिकारक आदतों और पैटर्न से प्रोटेक्ट करना, जो हमारे घर की स्थिरता को खतरे में डालते हैं- मुझे कंट्रोलिंग बनाता है, तो ऐसा ही होगा। कोई भी प्यार करने वाली पत्नी अपने पति की भलाई और सेहत के लिए ऐसा ही करती। उन मुश्किल सालों के दौरान भी, हमने एक परिवार के रूप में रियल मोमेंट्स शेयर किए और हमारा सोशल मीडिया इसका सबूत है। आखिरी दिन तक, मुझे ये विश्वास दिलाया गया कि हम कई बाकी लोगों की तरह ही शादी में हैं- प्यार, असहमति, सपने और कभी-कभी संघर्षों से भरी हुई।’
यह भी पढ़ें: Paresh Rawal ने 1 दिन शूट करके छोड़ी Hera Pheri 3? डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किए खुलासे
नंगे पैर घर से निकलने के दावों की खोली पोल
आरती ने खुद पर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए लिखा, ‘नंगे पैर घर से निकले? सच में? वो ब्रांडेड स्नीकर्स में, पूरे कपड़े पहने, अपने पर्स और रेंज के साथ- साथ ही हर उस सामान के साथ जो वो ले जाना चाहते थे, चले गए। वो बाहर शांति, होश में और एक प्लान के साथ निकले थे।वो दुर्व्यवहार और अलगाव का दावा करते हैं? तो इतने सालों तक जाने का इंतजार क्यों किया? अगर माहौल रहने लायक नहीं था, तो एनिवर्सरी क्यों मनाई, परिवार के साथ छुट्टियों पर क्यों गए? वो उस समय गए क्योंकि उनके सीक्रेट अब सेफ नहीं थे।’
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
6 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
9 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines