Ravi Kishan: फेमस एक्टर रवि किशन इन दिनों खूब चर्चा में हैं। ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि इन दिनों एक्टर चुनावों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि रवि किशन बीजेपी से गोरखपुर सीट पर चुनावी मैदान में हैं। गोरखपुर में 7वें चरण में 1 जून को मतदान होना है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने स्ट्रगल के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि उनके पिता उनकी जान लेना चाहते थे।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन इस वीडियो में रवि ने जो खुलासा किया है वो किसी को भी हैरान कर सकता है। जी हां, सामने आए वीडियो में रवि किशन कह रहे हैं कि मेरे पिता मुझे बहुत बुरी तरह से मारते थे। इसको मारना नहीं कूटना कहेंगे, हां वो मुझे बहुत बुरी तरह से कूटते थे। इतना ही नहीं बल्कि वो मुझे जान से मारना चाहते थे।
मेरी मां को अपने पति की हरकतों का पता था
इसके बाद रवि ने बताया कि जब मेरी मां को ये सब पता लगा तो वो बहुत परेशान हो गई, क्योंकि वो अपनी पति की हरकतों को जानती थी। मेरी मां अपने पति की काबिलियत को जानती थी, उन्हें पता था कि वो ये सब करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे। वो साधु-संत टाइप के लोग हैं और उनमें इमोशंस नाम की कोई चीज भी नहीं है। इसलिए उन्हें ज्यादा लगाव नहीं रहता।
रोहित शेट्टी के भाई से मुलाकात हुई
उन्होंने आगे कहा कि इस सबके बाद मेरी मां ने मुझे वहां से भाग जाने की सलाह दी। जी हां, रवि किशन ने कहा कि तब मेरी मां ने मुझसे कहा था कि ‘बच्ची भाग जो एइजा से ना त ना बचबो’, तो बच्ची वहां से 500 रुपये लेकर, ट्रेन पकड़कर बंबई (मुंबई) आ गए। मुंबई में बांद्रा आए और फिर वहां से स्ट्रगल शुरू हुआ। इसके बाद वहां रोहित शेट्टी के भाई से मुलाकात हुई और वहां से ही पहली फिल्म मिली। ये बहुत लंबी थी, डांसर था और फिल्म छोटी थी, उन्हें एक हीरो चाहिए था। इसके बाद दूसरी फिल्म के लिए भी स्ट्रगल करना पड़ा, वो काजोल के साथ थी ‘उधार की जिंदगी’। रवि किशन ने हमेशा अपने काम को ऊपर रखा है और खूब मेहनत की है।
फिल्म ‘लापता लेडीज’ में नजर आए थे
बता दें कि रवि किशन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘मामला लीगल है’ में शानदार एक्टिंग की है। रवि किशन हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में उतर जाते हैं और उनकी फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है।
यह भी पढ़ें- महज 14 दिन में ही Shekhar Suman ने किया राजनीति छोड़ने का फैसला? कहा- अगर नहीं हुआ…
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines