Chidiakhana Trailer: रिलीज हो गया चिड़ियाखाना का दमदार ट्रेलर, बच्चे के जज्बे और सरकार की है लड़ाई
Author: Shivani Misra
May 22, 2023 05:50 PM IST
Chidiakhana Trailer: अवनीत कौर, ऋत्विक सहोरे और रवि किशन स्टारर फिल्म चिड़ियाखाना का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर से ही इसकी दमदार कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मल्टीस्टारर इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
रिलीज हुआ ट्रेलर (Chidiakhana Trailer)
टीवी की फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर चिड़ियाखाना के जरिए एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के साथ ही इसे लेकर फैंस में एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। ट्रेलर में अवनीत कौर के अलावा ऋत्विक सहोरे और रवि किशन जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
जबरदस्त है फिल्म की कहानी
ये ट्रेलर एक स्कूली बच्चे (ऋत्विक सहोरे) की जिद और जज्बे को बयां कर रहा है जो बेहतरीन फुटबॉल खेलता है और बिहार का रहने वाला है और अपने इसी हुनर की वजह से महाराष्ट्र की चॉल में रहने वाले सभी का फेवरेट बन जाता है। हालांकि शुरुआत के दिनों में कोई उसे पसंद नहीं करता है। बता दें कि यह कहानी सरकारी विभाग और फुटबॉल प्रेमी एक लड़के की कहानी है जिसमें वह ग्राउंड को पाने के लिए जान लगा देता है।
2 जून को होगी रिलीज
ट्रेलर में ही अवनीत कौर भी नजर आती हैं जिनका अंदाज अब तक निभाए उनके हर किरदार से सबसे जुदा है। बता दें कि फिल्म में रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं जो अबतक न जाने कितनी फिल्मों में अपने अभिनय से अपना सिक्का जमा चुके हैं। इसके अलावा राजश्री सचदेवा में इसमें नजर आने वाली हैं। 2 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म कुल मिलाकर एक मल्टी स्टारर फिल्म है। यह फिल्म एक फुल फैमिली मूवी है। आप इसे अपने परिवार और बच्चों के साथ देख सकते हैं।